राज्य लोक सेवा आयोग में दो सदस्य नियुक्त

भजनलाल सरकार ने उत्कल रंजन साहू की राजस्थान लोक सेवा आयोग से विदाई के तुरंत बाद दो सदस्यों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं. राज्यपाल हरी भाऊ बागडे ने प्रोफेसर संतोष आनंद और डॉ दीपक कुमार शर्मा को शुक्रवार देर रात आरपीएससी के सदस्य के रूप में नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। दोनों सदस्यों का कार्यकाल पद संभालने से 6 साल की अवधि या 62 साल तक की उम्र पूरी होने तक का होगा। वहीं खास बात यह है की अशोक गहलोत सरकार के समय नियुक्त हुए वरिष्ठ सदस्य लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह आरपीएससी के कार्यवाहक अध्यक्ष होंगे। केसरी सिंह यह पद नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक संभालेंगे.
आपको दोनों नए नियुक्त सदस्यों के बारे में कुछ जानकारी देते हैं।

  1. दीपक कुमार शर्मा
    राज्य सरकार में कॉलेज शिक्षा में जूलॉजी में प्रोफेसर के पद से जून 2025 में सेवानिवृत हुए। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान उच्च शिक्षा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। वर्तमान में प्रदेश संगठन मंत्री हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में उनके पास कई दायित्व रहे और शर्मा संघ के स्वयंसेवक हैं। कॉलेज आयुक्तालय में सहायक निदेशक और राज्य समन्वयक युवा कौशल विकास प्रकोष्ठ तथा कई विश्वविद्यालय के बोर्ड आफ मैनेजमेंट और अकादमिक कौंसिल के भी सदस्य रहे हैं।
  2. डॉ संतोष आनंद
    डॉ आनंद भीलवाड़ा में एमएलवी गवर्नमेंट कॉलेज में प्रिंसिपल हैं तथा लंबे समय से भीलवाड़ा में ही पद स्थापित है। डॉ आनंद का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से बहुत पुराना जुड़ाव रहा है। वर्तमान में संघ के संगठन विद्या भारती के चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष हैं। डॉ आनंद बचपन से ही संघ के स्वयंसेवक रहे हैं तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित संघ के संपर्क विभाग में भी विभिन्न दायित्व निभा चु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *