
अवनीश पाराशर साल 2013 से राजस्थान के और करौली जिले के एक सक्रिय और सम्मानित पत्रकार हैं। वह लंबे समय से पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और स्थानीय मीडिया जगत में अपनी पहचान रखते हैं। अवनीश पाराशर ने प्रमुख मीडिया एवनटीवी न्यूज इंडिया, भास्कर टीवी, ईटीवी भारत, समाचार PLUS, खास खबर, एक्सपोज नाउ मे सेवाएं दी है। अवनीश पाराशर ने मेडिकल विभाग सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग, महिला बाल विभाग, पुलिस सहित विभिन्न विभागों मे सफल स्ट्रिंग ऑपरेशन किए है। राज्य स्तरीय संभाग स्तरीय और करौली जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले विभिन्न सार्वजनिक और प्रशासनिक मंचों पर उनकी पत्रकारिता और सामाजिक सक्रियता के लिए उन्हें जिला स्तरीय प्रतिभाओं में सम्मानित भी किया जा चुका है। स्थानीय खबरों, राजनीतिक गतिविधियों जनहित से जुड़े और भष्ट्राचार से जुडे मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं।











