जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद हर कहीं बधाइयों का दौर जारी है। इस लॉन्चिंग में जोधपुर भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है क्यों कि चंद्रयान में लगा मैटीरियल जोधपुर से गया है। यही इसरो को पिछले दस साल से यह मैटीरियल जोधपुर की उमा पॉलिमर इंडस्ट्री से भेजा जा रहा है। इसरो के ग्रुप निदेशक ने जोधपुर की इस इंडस्ट्री को पत्र लिख कर क्वालिटी मेंटेंन करने पर एप्रिशिएट किया। 

इसरो के ग्रुप निदेशक यूए सुब्रह्मण्यम ने पत्र में लिखा कि एथ्री प्लाईलेमिनेट मैटीरियल लाॅचिंग व्हीकल के बनाए गए फेब्रीकेटिंग फ्लेक्सिबल हाउस में जरूरत होती है और इसकी सप्लाई पिछले दस वर्ष से जोधपुर की इंडस्ट्री उमा पॉलिमर्स कर रहा है। उन्होंने बताया कि इसरो ने इस 3 प्लाई लैमिनेट मेटिरयल से दोनों तरफ हीट सीलिंग करके एक नली बनाई। इस नली का उपयोग से सेटेलाइट के लिए इसरो के लाॅच व्हीकल से स्वच्छ और ठंडी हवा की सप्लाई होती है।

इसरो के चंद्रयान 3 सहित मंगल मिशन व अन्य 50 मिशन में जोधपुर के उमा पॉलिमर का मैटीरियल यूज हुआ है। ग्रुप निदेशक ने बताया कि उमा पॉलिमर इसरो के पचास मिशन में हिस्सा ले चुका है। उन्होंने इसकी क्वालिटि मेंटैन करने पर एप्रिशिएट किया और भविष्य के मिशन में भी इस तरह के सहयोग की कामना की।

अगले 10 सालों तक इसरो के प्रोजेक्ट में देंगे सेवाएं

चंद्रयान की सफलता पर कंपनी के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीपाल लोढ़ा को भी बुधवार को चंद्रयान का जोधपुर से नाम जोड़ने पर बधाइयां मिलना शुरू हो गईं। उन्होंने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हमारी कंपनी हिस्सा रही। कंपनी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीकृति लोढ़ा ने बताया कि कंपनी 10 वर्ष तक इसरो के आगामी प्रोजेक्ट में भी अपनी सेवाएं देगी। कंपनी के डायरेक्टर श्रीकुल लोढ़ा ने कहा कि चंद्रयान में उपयोग किया गया मेटेरियल हाईप्रेशर, हाई एल्टिट्यूट व बड़े वैक्यूम में उपयोग किया जाता है।

निशुल्क की सप्लाई

मंगलयान, चंद्रयान-1 व चंद्रयान-3 तक में लैमिनेट मेटेरियल के रूप में उपयोग किया जाने वाला प्रॉडक्ट जोधपुर की इस कंपनी ने इसरो को निशुल्क भेजा। इसके लिए इसरो ने जोधपुर की उमा पॉलिमर्स लिमिटेड को चंद्रयान-3 की हाई ग्रेड क्वालिटी स्टैंडर्ड को मेंटेन करने के लिए फ्लेक्सिबल हॉस मेटेरियल सप्लाई करने के लिए बधाई पत्र भेजा है।