सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया आज सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के दौरे पर रहे। जहां पर उन्होंने दशहरा मैदान खेल स्टेडियम की स्थितियों का अवलोकन भी किया ।इसके साथ ही आज बड़े पैमाने पर पौधारोपण कार्य को अंजाम दिया। सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया स्वयं अपने खर्चे पर आंध्र प्रदेश से 1000 पौधों का ट्रक भर कर के सवाई माधोपुर लेकर आए हैं। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मनरेगा व सामाजिक वानिकी के कर्मचारियों की मदद से पौधारोपण कर रहे हैं। केवल दशहरा मैदान पर ही पूर्व में वे इसी तरह 1000 पौधे लगा चुके हैं। इसके अलावा आज एक बार फिर से 1000 पौधे सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया के नेतृत्व में रोपित किए गए। पौधारोपण के साथ ही इन पौधों की नियमित देखभाल के लिए भी नगर परिषद सामाजिक वानिकी खेल विभाग आदि को जिम्मेदारियां सोप गई। इस अवसर पर दशहरा मैदान की वस्तु स्थिति का अवलोकन करते हुए होने कई जगहों पर अनियमितता देखने को मिला। जहां मौके पर ही जिम्मेदार अधिकारियों को बुलाकर उन्होंने जमकर लाटर लगे साथी कार्य को बेहतर तरीके से दुरुस्त करने के दिशा निर्देश प्रदान किया।