चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी  

चित्तौड़गढ़ में पवित्र सावन मास के अवसर पर पहली बार खरडेश्वर महादेव भव्य शोभा यात्रा  के रूप में नगर भ्रमण पर निकले जिनका राजनीतिक पार्टियों के नेताओं और आमजन नें जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

चित्तौड़गढ़ नगर के इतिहास में आज का दिन सुनहरे अध्याय में लिखा जाएगा जिसमें पहली बार भगवान भोलेनाथ खरडेश्वर महादेव नगर भ्रमण पर निकले जिनकी शोभायात्रा गांधी चौक से प्रारंभ होकर नेहरू बाजार गोल प्याऊ चौराहा अप्सरा टॉकीज राणा सांगा बाजार होते हुए महाराणा प्रताप सेतु मार्ग पर स्थित खरडेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां पर महा आरती की गई। इस बीच शोभा यात्रा का भाजपा के अनिल ईनानी लोकेश त्रिपाठी पुष्कर सोनी के साथ के पदाधिकारी ने भी पुष्प वर्षा का स्वागत किया वही कांग्रेस से राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत सरस डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट जगपुरा ने जमकर ढोल मंजीरो की थाप पर जमकर नृत्य किया। 

शोभायात्रा का शिव शंभू ग्रुप के सदस्यों  सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, राजेश जोशी, गोविंद  पटवा, पुरुषोत्तम सिकलीगर, मनोज वशिष्ठ, तरुण  जोशी, शशांक ओझा, हरीश गुरनानी ओम अमरिया, कंचन देवी, रेखा,संजय  योगी, प्रवीण लड्ढा, नरेश शर्मा एवं समस्त शिव शंभू ग्रुप खड़िया महादेव शोभा यात्रा का स्वागत किया। इस के साथ कई सामाजिक संगठन पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।