चित्तौड़गढ़ ब्यूरो रिपोर्ट। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी द्वारा नव मतदाता संगम का आयोजन किया गया था। इस दौरान बॉलीवुड के फेमस सिंगर और शिव भक्त कैलाश खेर चित्तौड़गढ़ आए। देर रात तक कैलाश खेर ने अपने गीतों से शहरवासियों को बांधे रखा। संगम के दौरान रक्षाबंधन और चंद्रयान तीन के सफलता को पर्व के रूप में मनाया। कैलाश खेर के एंट्री होते ही पूरा स्टेडियम तालियां की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान स्टेडियम में हजारों की तादाद में भीड़ देखी गई। बाहर भी स्टेडियम के दोनों दिशाओं में गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई।

इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के आह्वान पर नव मतदाताओं को एक साथ एकत्रित किया गया। लोकसभा क्षेत्र के सभी नव मतदाताओं को मंगलवार को एक लेटर के जरिए आमंत्रित किया गया था। 18 से 22 साल के युवा जो पहली बार वोट देंगे, उनको लुभाने की कोशिश की गई। इस दौरान बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर भी चित्तौड़गढ़ पहुंचे। उनके आते ही पूरा स्टेडियम गूंज उठा। यहां उन्होंने अपने गानों और भजनों से पूरे शहर वासियों को देर रात तक बांधे रखा। उन्होंने यहां पर शिव स्तुति गाकर भी सबका दिल जीत लिया। उन्होंने इस दौरान आदियोगी, शिव शम्भू, बबम बम, जय श्री महाकाल, शिव जी का डमरू बजे, जय जयकारा जैसे भजन पर भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्टेज पर आते ही उन्होंने अपने गीत शुरू कर दिए थे। उनके साईया और तेरी दीवानी गानों के गाते ही शहरवासी भी उनके साथ गाने लगे। शुरू में बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर मेवाड़ की धरती, बलिदानियों की धरती चित्तौड़गढ़ को प्रणाम बोल कर सबको एड्रेस किया। शहर वासियों ने जबकि अपने फोन पर सब रिकॉर्ड किया। इस दौरान सेल्फी लेने का क्रेज भी देखने को मिला। स्टेडियम के दोनों दिशाओं में बाहर की तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। कैलाश खेर का सांसद सीपी जोशी ने उनका स्वागत किया।

यह मत समझना कि मुंबई से कोई सेलिब्रिटी आया है, मैं आपका हूं....

प्रोग्राम के दौरान चंद्रयान-3 की सफलता को भी सेलिब्रेट किया। चंद्रयान 3 का डेमो ऊंचाई पर रखा गया। इसने लोगों का ध्यान कई बार अपनी और आकर्षित किया। इसके अलावा महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इससे पहले नव मतदाताओं का रक्षा सूत्र बांधकर उनका स्वागत किया गया। कैलाश खेर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मत समझना कि मुंबई से कोई सेलिब्रिटी आया है। मैं आपके जैसा हूं और आपका हूं। बस गानों को आराम से एंजॉय करना। इस दौरान उन्होंने अपने सांसद सीपी जोशी का साथ कभी नहीं छोड़ने की भी बात कही।

यह न्यू एज वाटर नहीं बल्कि न्यू एज पावर है

प्रोग्राम शुरू होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी मंच पर आए और उन्होंने नव मतदाताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह न्यू एज वोटर नहीं बल्कि न्यू एज पावर है। लोकतंत्र में पहली बार अपनी आहुति देंगे। उसके लिए शुभकामनाएं। यह वोटर की ही ताकत है जिसके कारण अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है, जिसके कारण कश्मीर में धारा 370 हटाई गई है और वहां पर तिरंगा फहराया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की आजादी की लड़ाई तो महात्मा गांधी ने 1915 में ही शुरू कर दी थी। लेकिन जब तक युवा नहीं जुड़े यह कहानी भी अधूरी थी। सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह जैसे युवाओं के जोड़ने पर ही मजबूती मिली है। इस दौरान उन्होंने वोटर्स से कहा कि ऐसी सरकार जिसने सारे पेपर लिखकर रिकॉर्ड तोड़ा है, राजस्थान के गौरव को खत्म किया है और साइबर क्राइम में राजस्थान को नंबर वन कर दिया है, क्या ऐसी सरकार दोबारा चाहिए। उन्होंने नव मतदाताओं को एड्रेस करते हुए कहा कि थोड़ा जोर से बोलिए ताकि जयपुर में बैठे उन बाहरी कानों तक आपकी आवाज पहुंच सके।