हनुमानगढ़ - विश्वाश कुमार 

हनुमानगढ़ भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष  देवेंद्र पारीक 4 अगस्त को दायित्व ग्रहण करेंगे और इस मौक़े पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी जोशी सहित जिले के सभी सांसद, विधायक,पूर्व विधायक,प्रदेश व जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता माजूद रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी,हनुमानगढ़ के ज़िला मीडिया संयोजक मुरलीधर सोनी मे जानकारी दी की प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी 4 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे पक्का सहारणा,श्याम मैरिज पैलेस के पास, श्रीगंगानगर रोड पहुंचेंगे.वहां प्रदेश अध्यक्ष का नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक,जिले के सभी विधायक, पूर्व विधायकों और कार्यकर्ताओ द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा और उसके बाद प्रदेशध्यक्ष भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे इस दौरान भी उनका व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत किया जायेगा।इसके बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक को 11 बजे जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी पारीक को कार्यभार ग्रहण करवाएंगे.इस अवसर पर एक सार्वजनिक सभा भी आयोजित की गई है जिसे प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी संबोधित करेंगे।जिले मे ये पहला मौका है जब प्रदेशध्यक्ष किसी जिलाध्यक्ष को कार्यभार ग्रहण करवाएंगे।