श्रीगंगानगर - राकेश शर्मा 

श्रीगंगानगर जिला भाजपा ने आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गंगनहर में तय शेयर के मुताबिक 2800 क्यूसेक सिंचाई पानी देने की मांग की। साथ ही राजस्थान नहर की अनूपगढ़ शाखा में पानी की अनियमितता को बंद कर किसानों को पूरा पानी देने की मांग रखी। इससे पहले भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता गुरुद्वारा श्री सिंघ सभा में एकत्रित हुए जहां हुई सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह ने कहा कि आज गंगनहर में अघोषित बंदी के कारण RD 45 से सिंचाई पानी बिल्कुल बंद हो गया है जिसके कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार को किसानों की बिल्कुल चिंता नहीं है वरना श्रीगंगानगर जिला भाजपा द्वारा बार-बार जताए जाने के बावजूद, भाजपा द्वारा बार-बार धरना प्रदर्शन किए जाने के बावजूद आज भी यह हालात हैं। आज जब किसानों को पानी की सबसे अधिक जरूरत है तो प्रशासन सिंचाई के लिए पानी नहीं उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण गंगनहर में तय शेयर के मुताबिक 2800 क्यूसेक पानी आज तक नही दिया गया है। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने कहा कि आज कांग्रेस की सरकार किसानों को सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने में विफल साबित हुई है। यह किसानों का दुर्भाग्य है कि राजस्थान के सिंचाई मंत्री को राजस्थान के सबसे बड़े सिंचित क्षेत्र श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में आने तक की फुरसत नहीं है। सच्चाई यह है कि राजस्थान के सिंचाई मंत्री का नाम तक आज इस क्षेत्र का किसान जानता नहीं है। उन्होंने कहा कि हम किसानों का पानी हर हालत में लेकर रहेंगे। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार गंगनहर और आईजीएनपी के किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए भाजपा किसी भी प्रकार का संघर्ष करने के लिए तैयार है। सभा को रायसिंहनगर विधायक बलवीर सिंह लूथरा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनभीर सिंह रंधावा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती विनीता आहूजा बलदेव सिंह बराड़ सहित अनेक भाजपा नेताओं ने संबोधित किया।


सभा के बाद श्रीगंगानगर भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता व किसान गोलबाजार से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां जिला कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से तुरंत प्रभाव से गंगनहर क्षेत्र के किसानों को तय शेयर के मुताबिक 2800 क्यूसेक सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने की मांग रखी । इसके साथ ही राजस्थान नहर की अनूपगढ़ शाखा में भी सिंचाई पानी में हो रहे उतार चढाव को रोककर किसानों की लगातार पिट रही बारियों की भरपाई करने की मांग की गई। ज्ञापन में भाजपा ने आरोप लगाया कि किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है और अगर आज के इस प्रदर्शन के बाद भी  श्रीगंगानगर का प्रशासन और कांग्रेस की सरकार किसानों को सिंचाई पानी उपलब्ध नहीं करवाती है तो श्रीगंगानगर भाजपा किसान हित में जोरदार आंदोलन कर कांग्रेस सरकार और प्रशासन को किसानों को पूरा पानी देने के लिए मजबूर कर देगी। ज्ञापन में भाजपा द्वारा यह चेतावनी दी गई है कि सिंचाई पानी की मांग को लेकर भाजपा द्वारा किए जाने वाले इस प्रदर्शन से कानून व्यवस्था की उत्पन्न होने वाली स्थिति के लिए राजस्थान की कांग्रेस सरकार और जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा।

आज के इस प्रदर्शन में रायसिंहनगर विधायक बलवीर सिंह लूथरा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनभीर सिंह रंधावा डॉ बृजमोहन सहारण पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम मौर्य जुगल डुमरा बलदेव सिंह बराड़ जिला महामंत्री सरदूल सिंह कंग प्रदीप धेरड़ एडवोकेट श्रीमती विनीता आहूजा सतपाल कासनियां संजय महिपाल श्याम धारीवाल महेंद्र प्रताप मंडा हरजिंद्र सिंह प्रहलाद राय टाक पूर्व आईजी गिरीश चावला जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी सुरेश मिश्रा चंद्रशेखर गौड़ बलविंद्र सिंह मंग्गो मनीष प्रजापत सुशील अरोड़ा दलीप सहारण जगदीश कासनियां जसकरण सरां विरेंद्र राजपाल डॉ दर्शन आहुजा पूर्व पार्षद पवन गौड़ मुखराम बावरी सुखी अठवाल राहुल सहारण शिवलाल सैन डा रामसिंह राजावत चिमन मधु उग्रसेन भूकर गोपाल टाक पवन ओझा ईश्वजीत दानेवालिया शिवभगवान जोगपाल चेष्टा सरदाना मनीराम स्वामी अनवर खान राजीव शर्मा धर्मवीर डूडेजा पवन माहर हिंमाशु सेवटा सुभाष माहर रणवीर गौरव डोडा मनीष गर्ग जयप्रकाश ओझा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और किसान बंधु उपस्थित रहे।