हनुमानगढ़ - विश्वाश कुमार 

रविवार को कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी का पदभार ग्रहण समारोह जंक्शन के महाराजा अग्रसैन भवन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक चौधरी विनोद कुमार, विधायक अमित चाचाण, राज्यमंत्री पवन गोदारा, राज्यमंत्री उमाशंकर शर्मा, सभापति गणेशराज बंसल सहित जिले भर से जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने कहा कि देश की जनता अब जान चुकी है कि केंद्र सरकार ने 8-9 साल केवल झूठ ही बोले हैं। संवैधानिक संस्थाओं-ईडी, आयकर, सीबीआई का डर दिखा राजनीतिक रोटियां सेकी हैं। अब प्रदेश व केंद्र में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। इंडिया जीतेगा, झूठे बेईमान हारेंगे। पीएम मोदी ने दावा किया था कि अपराध खत्म हो जाएंगे, आतंकवाद समाप्त हो जाएगा। देश भ्रष्टाचार मुक्त होगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। 500 का नोट बंद कर 2000 का चलाया, अब 2 हजार का नोट बंद कर दिया। मणिपुर की घटना ने देश का सिर नीचा कर दिया। उन्होंने भाजपा के अभियान नहीं सहेगा राजस्थान को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के लिए अलग व दोगुना बजट रखा क्या यह नहीं सहना चाहिए ?, 19 जिले बनाए यह नहीं सहना चाहिए?, 10 गारंटी दी क्या यह नहीं सहना चाहिए ?.. सरकार गरीब, किसान की हर जरूरत का ख्याल रख रही है। विधायक चौधरी विनोद कुमार व विधायक अमित चाचाण ने सरकार की जनकल्याणरी योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अंतिम पंक्ति अंतिम व्यक्ति जमीन स्तर योजनाओं का लाभ पहुचाने का प्रयास किया है। उन्होने कहा कि इन्ही योजनाओं के बलबुते पर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में पूरी रिपीट सरकार बनायेगी। संभाग प्रभारी जगदीश वर्मा ने सरकार की उपब्धिया गिनाते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कर्मचारी, आमजन सहित प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति को राहत मिली है। भाजपा सम्प्रदायिक पार्टी है और दंगे करवाकर भाई को भाई से लड़ाने का काम कर रही है। सभी कार्यकर्ताओं को आगामी माह में प्रत्येक गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर सरकार की योजनाओं से जागरूक करना है। इस मौके पर पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, सभापति गणेश राज बंसल उपसभापति अनिल खिचड़, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सैनी, गुरमीत चन्दड़ा, जिला अंहिसा बोर्ड के संयोजक तरूण विजय, महिला अध्यक्ष नवनीत संधू, ब्लॉक अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन बेबी, संदीप सिद्धू, ब्लॉक अध्यक्ष बलवीर सिद्धू, अश्विनी पारीक, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल, मनोज बड़सीवाल, रामस्वरूप भाटी, बलराज सिंह सतीपुरा, जिला परिषद डायरेक्टर व पीसीसी सचिव मनीष मक्कासर, पीसीसी महासचिव विजेन्द्र सिधू, पीसीसी सचिव प्रवीण मेघवाल, पीसीसी सदस्य भुपेन्द्र चौधरी, जिला परिषद डयरेक्टर कमला अठवाल, रविन्द्र सिंह चकज्वाला सिंह, मनमोहन सोनी, विनोद गोठवाल, साहबराम बिश्नोई, जयदेव रामनिवास करोड़ीवाल देवीलाल शर्मा मामराज परिहार सेवादल अध्यक्ष सुभाष करीर चनान खा सुरेंद्र कुमार गोदारा हेतराम वर्मा प्रधान सोहन ढील जयदेव भीड़ासरा, अमर सिंह मुण्डेवाला,पार्षद असलम टाक, पार्षद लीलाधर पारीक, अब्दुल हाफिज, अशोक गौरी, शेर सिंह ढिल्लो, विकास रांगेरा, रामकुमार गोदारा, वारीस अली, राजकुमार, प्रमोद सोनी, विजेन्द्र सांई, ओमप्रकाश सोनी, अर्चित अग्रवाल, मुकेश भार्गव, विक्की, शाब्बीर हुसैन, मनीष धारणिया व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।