श्रीगंगानगर - राकेश शर्मा 

CM गहलोत ने बिजली फ्री दे करके राहत दी है। जहां जनधन योजना लागू करके पहले 5 लाख तक का इलाज फ्री किया था उसको बड़ा करके 25 लाख कर दिया। दुर्घटना बीमा 10 लाख रुपए कर दिया, किसानों को 2000 युनिट बिजली फ्री, हमारे बुजुर्ग माता बहनों को बुजुर्गों को पेंशन 500 से ₹700 मिलती थी, उसको हजार कर दिया। इसके साथ बीज में भी सब्सिडी दी गई। छात्रों को उनके पढ़ने तक का खर्चा हमारी राजस्थान सरकार कर रही है। आज हमारी सरकार के जितनी भी उपलब्धि गिनाएं वह बहुत कम है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फायदा दिया है वो किसान हो मजदूर हो व्यापारी हो कर्मचारी वर्ग हो, सभी को फायदा हुआ है।  सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि आज हर वर्ग सरकार से खुश हैं। आज सब को फायदा मिल रहा है। हर योजना का लाभ मुख्यमंत्री गहलोत दे रहे हैं। 

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अश्विन पारेख ने आजादी में क्रांतिकारियों को दिए गए योगदान पर बोलते हुए कहा तब देश आजाद नहीं था हम अंग्रेजों के गुलाम थे, हमें सांस लेने तक का अधिकार नहीं था, बहुत अत्याचार हो रहे थे। कोई भी अंग्रेजों के खिलाफ बोलता तो उस पर जुल्म ढाए जाते थे। हमारे क्रांतिकारी वीरों ने देश को आजादी दिलाई 9 अगस्त को उसका पूर्ण रूप दिया। करो या मरो का नारा देकर तब से 9 अगस्‍त के दिन को अगस्‍त क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण उन प्रमुख नेताओं में से थे जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया और ब्रिटिश सरकार पर भारत छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। जब सभी वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया तो उन्होंने राम मनोहर लोहिया और अरुणा आसफ अली के साथ मिलकर आंदोलन की कमान संभाली। 

शहर ब्लॉक अध्यक्ष जिनेंद्र जैन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि हमें इस तरह के आयोजन करके उन वीर शहीदों को याद करते हैं और उनकी दी शहादत को हम भुला नहीं सकते हमें क्रांतिकारी वीरों से प्रेरणा मिलती है। देश की आजादी का जज्बा हमारी कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता के रग रग में भरा हुआ है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव मनीष मक्कासर, शांति अहिंसा विभाग के जिला संयोजक तरुण विजय जी, पीसीसी सदस्य प्रेम राज नायक, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सिंह, सरपंच लखबीर सिंह, मनोज बडसीवाल, रामनिवास वर्मा, यूथ कांग्रेस स्टेट कोऑर्डिनेटर राहुल व्यास, यूथ कांग्रेस महासचिव यादवेंद्र शर्मा, बलदेव कुक्कड़, राजपाल बेनीवाल, रणवीर नायक, किशनपुरा किसान नेता सौरव सिंह राठौड़, बीसीसीआई महासचिव जावेद टॉक, सचिव मनोज त्यागी, सरपंच सीताराम इंद्राज बिश्नोई,पूर्व सरपंच श्रवण सिंह, पूर्व ब्लाक उपाध्यक्ष करणी सिंह राठौड़, पंचायत समिति सदस्य राजू बराड़, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संदीप सिहाग गुरप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह, मनीष सेतिया, स्वराज सिंह, गगन गिल, रामस्वरूप भाटी, पवन वर्मा, हरिराम मेघवाल सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे। मंच संचालन पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पार्षद मनोज सैनी ने किया।