बीकानेर ब्यूरो रिपोर्ट।  

राजस्थान विधानसभा चुनावों में अब 100 दिन से कम समय बचा है। बीजेपी कांग्रेस सहित अन्य दल चुनावी मैदान में ताल ठोकने के लिए तैयार है। इस बीच तीसरा मोर्चा को लेकर सुगबुगाहट काफी तेज हो गई है। कोलायत से पूर्व विधायक देवीसिंह भाटी तीसरे मोर्चे मजबूत करने के लिए अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे है। रविवार को बाड़मेर में देवीसिंह भाटी ने मीडिया से खास बातचीत में कांग्रेस व बीजेपी पर जुबानी हमला बोला।

मैंने खुद बीजेपी को छोड़ा

देवीसिंह भाटी एक सवाल में कहा के जवाब पर कहा कि मैंने खुद बीजेपी को छोड़ा है। हम बीजेपी वापस नहीं आने वाले हैं। हम तो यही कहते हैं कि राजे को राजस्थान की कमान दी जाए। सांसद हनुमान बेनीवाल के सवाल पर देवीसिंह भाटी ने कहा कि हमारे रिश्ते अच्छे हैं। लेकिन पार्टी या तीसरे मोर्चे को लेकर कोई बात नहीं की है। अभी तक हम तीसरे मोर्चे का सोच रहे हैं। यह आने वाले वक्त ही गठबंधन का बताएगा।

पूर्व विधायक ने कांग्रेस सरकार हमला बोलते हुए कहा कि गहलोत सरकार रेवड़ियां बांट रही है। अखबारों में ऐड दे रही है। लेकिन मुझे कांग्रेस सरकार रिपिट होती नजर नहीं आ रही है। सीएम अशोक गहलोत फ्री की स्कीम चलाकर फ्री की बीमारी फैला रहे हैं।

देवीसिंह ने कहा- राजे के साथ षड्यंत्र हो रहा

पूर्व विधायक देवीसिंह भाटी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि वसुंधरा राजे षड्यंत्र का शिकार हो रही हैं। बीजेपी नए-नए चेहरे लेकर आ रही है। जिनको जिले में कोई नहीं जानता। इसलिए इस निर्णय और संकेत का विरोध करने के लिए प्रदेश पर निकले हैं और तीसरा मोर्चा खड़ा करेंगे। वसुंधरा राजे बीजेपी छोड़ने के सवाल पर देवीसिंह ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वसुंधरा राजे पार्टी छोड़ेंगी। राजे पार्टी की अनुशासित नेता हैं।

मैंने गलत टिकट देने पर बीजेपी से इस्तीफा दिया

एक सवाल के जवाब में देवीसिंह ने मैंने टिकट गलत देने से भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। मुझे किसी के नाम के पीछे राजनीतिक चमकाने की जरूरत नहीं है। राजे अलग सोच रखती है लेकिन मुझसे बर्दाश्त नहीं होता है। अगर मेरी नीयत खराब होगी तभी मेरा कोई नुकसान पहुंचा पाएगा।

देवीसिंह भाटी ने दावा किया कि बड़ी मुश्किल पार्टी को सिंचा है। बीकानेर का उदाहरण देते हुए कहा कि बीकानेर में एक भी सीट बीजेपी नहीं लाती थी जमानत जब्त हो जाती थी। बीकानेर संभाग में बीजेपी को खड़ा किया। बीजेपी हमारी खुद की पार्टी है।

बीजेपी की भीड़ को लेकर तंज कसा
देवीसिंह भाटी ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि वसुंधरा राजे बिना कोई प्लानिंग कहीं आ जाती है तो हजारों की संख्या में लोग पहुंच जाते है। वहीं प्रदेश के नेताओं के बुलाने पर भी लोग नहीं पहुंचते है। वसुंधरा राजे के नेतृत्व में पहला चुनाव लड़ा था उस समय बीजेपी स्पष्ट बहुमत से राजस्थान में आई थी। वहीं दूसरे बार उससे भी ज्यादा सीटें लेकर आई है। राजे के पास एक अलग ही करिश्मा है जो सीधा कार्यकर्ता व लोगों को जोड़ता है।