जैसलमेर - मनीष व्यास  

भाजपा राजस्थान की प्रस्तावित परिवर्तन यात्रा की तैयारी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सारदा ने मंगलवार को नवीन भाजपा कार्यालय में जैसलमेर विधानसभा  के भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की बैठक में रामदेवरा व जैसलमेर की सभाओं को सफल बनाने के लिये जिम्मेदारियां सोपी। सारदा ने बेठक में परिवर्तन यात्रा के बारे में बताते हुवे कहा कि 4 सितंबर को  प्रातः 10.30 बजे रामदेवरा में पनोरमा के पास ग्राउंड में विशाल आम सभा होगी जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कृषि राज्यमन्त्री कैलाश चौधरी एवं प्रदेश पदाधिकारी संबोधित करेंगे। राजस्थान में चार दिशाओं से निकलने वाली परिवर्तन यात्रा क्रमांक 3 रामदेवरा से प्रारंभ होगी जो पोकरण, लाठी,चांधन होते हुवे सायं 6.30 बजे जैसलमेर के हनुमान चौराहा पहुचेंगी जहाँ स्वागत के बाद आम सभा होगी। दूसरे दिन 5 सितंबर को देवीकोट, फतेहगढ़ होते हुवे 1 बजे  बाड़मेर जिले के शिव में प्रवेश करेगी। परिवर्तन यात्रा जोधपुर संभाग की 33, नागौर की 10, अजमेर की 8 कुल 51 विधानसभाओ में 18 दिन में यात्रा प्रवास के दौरान जनता के बीच जायेगी व परिवर्तन का बगुल बजायेगी।

आज की बेठक में महामन्त्री सवाई सिंह गोगली व सुशील व्यास ने यात्रा को लेकर कविता खत्री, विक्रम सिंह नाचना, पवन कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह बडोडागाव, कुणाल सिंह अडबाला,वीरेंद्र सिंह, छुग सिंह सोढा, तारेंद्र सिंह झिझनियाली, महंत बाल भारती महाराज,ओम सेवक, पूर्व विधायक सांग सिंह भाटी व छोटू सिंह भाटी को अपने अपने क्षेत्र से आमजन व कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारियां दी गई। 

आज की बेठक में जिला उपाध्यक्ष हिम्मता राम चौधरी, शंभुदान भेलाणी, जिलामंत्री महेंद्र तंवर, गेम्बर सिंह गोगादे, एस सी मोर्चाध्यक्ष मुकेश पंवार, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष उदय सिंह भाटी,  मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा, नगर मण्डल अध्यक्ष अरुण पुरोहित, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष ओम छत्रेल, लक्ष्मण सिंह सुल्ताना, सुमेर सिंह सोढा खुहड़ी, शिवदान सिंह देवीकोट, प्रदेश आई टी सदस्य नरेंद्र व्यास, जिला प्रवक्ता जुगल बोहरा उपस्थित रहे।