चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते जहां पूरे विश्व में आज भारत का डंका  चारों ओर बज रहा है वहीं भाजपा भी इस समय पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है इसी को मजबूत करने के लिए शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पूरे प्रदेश मैं भाजपा का सदस्यता अभियान जारी है चित्तौड़गढ़ में भी भाजपा का सदस्यता अभियान शनिवार से प्रारंभ हुआ जिसमें पूरे जिले में 50 हजार से अधिक नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है l 

इसके बारे में एक पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए जिले के प्रभारी वीरेंद्र सिंह खींची ने बताया कि भाजपा देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। पार्टी का आकार बढ़ाने के लिए प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू किया गया है जिसमें एक करोड़ नए सदस्य प्रदेश भर में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।  चित्तौड़गढ़ में भी इस अभियान की शुरुआत शनिवार से हुई है जिसमें चार तरह से नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। 

इसके बारे में जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर सभी 34 मंडलों में 102 सदस्यों की नियुक्ति की गई है जो कि इस अभियान को सफल बनाने और लक्ष्य पूरा करने के लिए कार्य करेंगे। 

इसके बारे में जानकारी देते हुए चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने बताया कि गहलोत सरकार के बीते साढ़े 4 सालों में जिस तरह से कानून व्यवस्था और महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं और विभिन्न विभागों में निकाली गई भर्तियों में जिस तरह से पेपर लीक होने की घटनाएं बड़ी है तथा बेरोजगारों के साथ छलावा हुआ है प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना निश्चित है। उन्होंने बताया कि आज से शुरू हुए भाजपा के सदस्यता अभियान मैं प्रत्येक बूथ पर 100 से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसे पूरा करने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे और सदस्यता  का लक्ष्य पूरा करेंगे। 

इस अवसर पर प्रभारी विरेंद्र सिंह खींची के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या,अभियान के  जिला संयोजक सुशील शर्मा, रघु शर्मा, गौरव त्यागी, मीडिया प्रवक्ता सुधीर जैन, मनोज पारीक, गोटू सुथार भी मौजूद रहे।