हनुमानगढ़ - विश्वास कुमार 

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आज श्रम मंत्री सुखराम बिश्नोई ने ली। इसमे हनुमानगढ़ जिले के प्रमुख कांग्रेस जन  को संबोधित करते हुए श्रम मंत्री सुखराम बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार आगामी विधानसभा में निश्चित रूप से बनेगी। यह तभी संभव होगा जब सभी कांग्रेस जन जिले में एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जिताने में जी जान से लगेंगे। पार्टी का फैसला सब कार्यकर्ताओं को मंजूर होना चाहिए। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र दादरी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि राजस्थान में हनुमानगढ़ जिला ही एक ऐसा जिला है जहां सभी कांग्रेस कार्यकर्ता टिकिट हेतु आवेदन जरूर करते हैं परंतु पार्टी जिसे भी टिकट देती है उसको जीतने में अपना पूरा सहयोग करते है। हमें आशा है कि हम सब मिलकर पांचो विधानसभाओ में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे।  प्रभारी महामंत्री फूल सिंह ओला ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र बताते हुए कहा कि आज हमारे कांग्रेस की सरकार है। हम खुलकर के अपनी बात कह सकते हैं। यदि हमारी सरकार नहीं बनी तो हमें आंदोलन करने के सिवाय कुछ नहीं बचेगा। बैठक के बाद हनुमानगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्रों से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आवेदन करने वालों से मुलाकात की। 

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आवेदन करने वाले भादरा विधानसभा से 28, नोहर विधानसभा से 8, पीलीबंगा विधानसभा से 34, हनुमानगढ़ विधानसभा से 12, संगरिया विधानसभा से 25, कुल 107 आवेदन जिला अध्यक्ष सुरेंद्र दादरी ने श्रम मंत्री सुखराम बिश्नोई जी को सौंपे। इस अवसर पर विधायक विनोद चौधरी, विधायक अमित चाचाण, राज्य मंत्री पवन गोदारा, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल, प्रदेश महामंत्री विजेंद्र सिंह सिद्धू, जिला प्रमुख कविता मेघवाल, शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ट के जिला संयोजक श्रवण तंवर, पीसीसी सचिव दयानंद बेरवाल, पीसीसी सचिव पार्टी प्रत्याशी शबनम गोदारा, सचिव संजय मेघवाल, नोहर प्रधान सोहन ढील, शहर ब्लॉक अध्यक्ष जेनेंद्र जैन, संगरिया ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर गोदारा, टीबी ब्लॉक अध्यक्ष हरनेक सिंह, पीलीबंगा ब्लॉक अध्यक्ष बलबीर सिंह सिद्धू, रावतसर ब्लॉक अध्यक्ष देवीलाल मटोरिया, नगर ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल खाती, देहात ब्लॉक अध्यक्ष, भादरा शहर ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र मोठसरा, देहात ब्लॉक अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गुरमीत सिंह चंदडा, मनोज सैनी संगरिया, नगर पालिका अध्यक्ष सुखबीर सिद्धु रावत, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर, पूर्व प्रधान प्रेमराज जाखड़, पूर्व प्रधान सीमा मेघवाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य कमला आठवल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जयपाल धारनिया, वृक्ष मित्र साहब राम रोज, अश्विनी पारीक सहित जिले के पदाधिकारी सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।