जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

स्वर सुधा जोधपुर और मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रेस्ट के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले 22वें मारवाड़ र| समारोह में 7 अगस्त को विश्व विख्यात बांसुरी वादक पं. हरिप्रसाद चौरसिया को मारवाड़ र| अवार्ड प्रदान किया जाएगा। स्वर सुधा की अध्यक्ष चंद्रा बूब ने बताया कि इस बार यह आयोजन महाराजा हनवंत सिंह की 100वीं जयंती के मौके पर किया जा रहा है और इसे खास बनाने के लिए नियमों में बदलाव करते हुए यह राष्ट्रीय स्तर के कलाकार को देने का फैसला लिया गया है।

उन्होंने बताया वैसे तो यह अवार्ड हर साल राजस्थान की मिट्‌टी में जन्मे और संगीत के क्षेत्र में सराहनीय योगदान करने वाले आर्टिस्ट को दिया जाता रहा है लेकिन इस बार महाराजा हनवंत सिंह की 100वीं जयंती के लिए पूर्व नरेश गजसिंह के आग्रह पर अवार्ड का क्राइटेरिया बदला और इसे राष्ट्रीय स्तर पर दिया जा रहा है। अब तक 21 कलाकारों को यह सम्मान दिया जा चुका है। महाराजा हनवंत सिंह की 100वीं जयंती के मौके को देखते हुए बदला नियम

गुरु लेंगे अवार्ड, शिष्याएं बजाएंगी बांसुरी

संस्था के सचिव विवक कल्ला ने बताया कि यह रस्मों रिवायत से भरा कार्यक्रम है। इसमें मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र होंगे और अध्यक्षता पूर्व नरेश गजसिंह करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत मेहरानगढ़ बैंड वादन से होगी। पूर्व नरेश बांसुरी वादक पं. चौरसिया को मारवाड़ र| अवार्ड देकर सम्मानित करेंगे। इसके बाद पं. चौरसिया की शिष्याएं व इंटरनेशनल फ़्लूट सिस्टर्स देबोप्रिया एंव सुचिस्मिता चटर्जी बांसुरी वादन प्रस्तुत करेंगी। इनके साथ तबले पर मुंबई से आर्टिस्ट आशीष रागवानी संगत करेंगे। राजस्थान में जन्मे संगीत कलाकारों को देने के लिए वर्ष 2001 में शुरू हुआ था अवार्ड

बूब ने बताया कि राजस्थान में जन्मे और संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कलाकारों को सम्मानित करने के उद्देश्य से यह अवार्ड शुरू किया गया था। अब तक 21 कलाकारों को यह अवार्ड दिया जा चुका है। इनमें मुख्य रूप से क्लासिकल गायक पं. जसराज, सारंगी वादक पं. राम नारायण मिश्र, सारंगी वादक उस्ताद सुल्तान खां, गायक अहमद हुसैन व मोहम्मद हुसैन, गायक राजकुमार रिजवी, गायक मोहम्मद धौलपुरी, गायक पं. राजेंद्र वैष्णव, गिटार वादक पं. दीपक क्षीरसागर जैसे कलाकार शमिल हैं। अब 22वें अवार्ड के रूप में यह पं. चौरसिया को प्रदान किया जा रहा है। संस्था के ज्वॉइंट सेक्रेट्री अनुराग मेहता ने बताया कि डेढ़ घंटे का यह कार्यक्रम राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में होगा। अगली बार से ये मारवाड़ र| फिर उसी पुरानी रीति-नीति के अनुसार राजस्थान की मिट्‌टी में जन्म संगीत आर्टिस्ट को ही प्रदान किया जाएगा।