चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी 
पूरे प्रदेश में कांग्रेस शासन में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं और बालिकाओं पर दुष्कर्म की घटनाओं के साथ उनकी हत्या होने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शनिवार को जिला कलेक्टर चौराहे पर जम का प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
इसके बारे में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पदाधिकारी आरती शर्मा ने बताया कि जब से प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार बनी है, तब से पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था धरातल पर आ गई है। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं बढ़ी है। इसका ताजा उदाहरण भीलवाड़ा जिले के कोटडी ग्राम पंचायत में देखने को मिला है। जिसमें एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ गैंग रेप करके जलती हुई भट्टी में डाल कर हत्या कर दी गई। उन्होंने इस घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को फांसी की सजा देने की भी मांग की।