बीकानेर ब्यूरो रिपोर्ट। 

बीकानेर के छत्तरगढ़ में रहने वाले एक टीचर ने शुक्रवार को नहर में कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि एक महिला टीचर और उसके परिजनों ने मिलकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया और बाद में सात लाख रुपए की डिमांड की। रुपए नहीं देने पर बदनामी होने के डर से टीचर ने सुसाइड कर लिया।

पुलिस के अनुसार हीरालाल पुत्र जुगताराम मेघवाल यहां नई मंडी घड़साना में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में टीचर था। उसने शुक्रवार को अपने साले को फोन करके कहा कि उसका बैग और अन्य सामान नहर किनारे पड़ा है। इसमें एक डायरी भी है। वो यहां आकर ले जावें। हीरालाल के परिजन इंदिरा गांधी नहर की आरडी 585 के पास पहुंचे तो वहां एक बैग मिला। एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला। नहर में खोजबीन करने पर हीरालाल का शव भी पुलिस को बरामद हो गया।

दरअसल, हीरालाल 31 जुलाई को अपने घर आया था। यहां दो दिन रहने के बाद दो अगस्घत को सुबह 11 बजे घड़साना से बालोतरा के लिए रवाना हो गया। आरडी 585 पर पहुंचकर अपने साले को फोन किया कि नहर किनारे बैठा हूं। यहां परिजनों को एक डायरी मिली। जिसमें सुसाइड नोट था। सुसाइड नोट में एक महिला, उसकी बहन और पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि इन लोगों ने टीचर को अपने घर बुलाया और मेरा अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो सार्वजनिक नहीं करने के लिए दस लाख रुपए की मांग की। इसमें सात लाख में सौदा तय हुआ। जिसकी पहली किश्त के रूप में पांच लाख रुपए तीन अगस्त को देने थे। शेष राशि 11 अगस्त को देनी थी। तीन दिन में रुपए नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की चेतावनी दी गई। इसी से सदमे में आकर हीरालाल ने नहर में छलांग लगा दी। बाद में उसका शव भी निकाला गया।

सीओ खाजूवाला विनोद कुमार एसडीएम राजेंद्र कुमार छतरगढ़ थाना अधिकारी हंसराज मीणा मौके पर पहुंचे। शाम करीब छह बजे आरडी 860 के पास नहर में तैरता शव मिला। शव अब छतरगढ़ मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया है।