जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

राजस्थान में महिलाओं को मुफ्त स्मार्ट फोन देने की योजना की लॉन्च हो गई। इसके लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। जयपुर शहर में नगर निगम ग्रेटर और हेरिटेज के लिए कुल 6 जगहों रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए गए हैं। इसमें नगर निगम ग्रेटर के 150 वार्डों के लिए 2, जबकि हेरिटेज एरिया के 100 वार्डों के लिए 4 काउंटर लगाए गए हैं। शहरी सीमा से बाहर जिले में ग्रामीण एरिया में 22 पंचायतों में अलग से शिविर लगाए गए हैं। वहीं अब महिलाओं को इन शिविर में दो की जगह तीन मोबाइल खरीदने के लिए ऑप्शन मिलेंगे।

इस बार काउंटर पर लाभार्थियों को 2 के बजाए 3 कंपनियों के हैंडसेट खरीदने का ऑप्शन होगा। इसमें रेड-मी का मॉडल ए-2, रियल-मी का मॉडल सी30एस और नोकिया का सी-12 भी ऑप्शन में है। आज से लगने वाले शिविरों में केवल उन्हीं महिलाओं को मोबाइल मिलेंगे, जिनके पास मोबाइल फोन पर सरकार की तरफ से मैसेज आया है। सरकार की ओर से दो अलग-अलग मैसेज किए जा रहे हैं। पहले मैसेज में पहले चरण में सलेक्ट होने की सूचना दी जा रही है। वहीं दूसरे मैसेज के जरिए उन्हें शिविर के बारे में जानकारी दी जा रही है।

यहां लगाए शिविर

  • नगर निगम ग्रेटर एरिया के वार्ड 1 से 64 की जनता के लिए मालवीय नगर सेक्टर 3 स्थित सामुदायिक भवन वार्ड 65 से 150 के लिए वैशाली नगर के हनुमान नगर कॉलोनी स्थित सामुदायिक केन्द्र पर लगाया है।
  • नगर निगम हेरिटेज एरिया के वार्ड 1-30 के लिए चौगान स्टेडियम गणगौरी बाजार, वार्ड 31-54 सामुदायिक केन्द्र लक्ष्मीनारायणपुरी किशनपोल, वार्ड 55-75 का महारानी कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय बनीपार्क और वार्ड 75-100 के लोगों के लिए लाल बहादुर शास्त्री सामुदायिक भवन राजपार्क में शिविर लगाया गया है।

ग्रामीण एरिया में इन स्थानों पर शिविर

  • पंचायत समिति आमेर का शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लबाना में लगाया जाएगा।
  • बस्सी पं.स. का पंचायत समिति बस्सी, चाकसू पं.स. का राजकीय उच्च माध्यमिक कन्या विद्यालय में लगाया जाएगा।
  • दूदू पं.स. का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में लगाया जाएगा।
  • गोवन्दिगढ़ पं.स. का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौमूं रेलवे स्टेशन में लगाया जाएगा।
  • जालसू पं.स. का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में लगाया जाएगा।
  • जमवारामगढ़ पं.स. का नया ग्राम पंचायत भवन जमवारामगढ़ में लगाया जाएगा।
  • झोटवाड़ा पं.स. का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालवाड़ में लगाया जाएगा।
  • कोटपूतली पं.स. का राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटपूतली में लगाया जाएगा।
  • पावटा पं.स. का महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रागपुरा में लगाया जाएगा।
  • फागी पं.स. का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फागी में लगाया जाएगा।
  • जोबनेर पं.स. का एसकेएन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोबनेर में लगाया जाएगा।

इन स्थानों पर भी लगेंगे कैंप

  • सांभर पं.स. का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ीराम में कैंप लगाया जाएगा।
  • सांगानेर पं.स. का राजीव गांधी सेवा केन्द्र मुहाना में कैंप लगाया जाएगा।
  • शाहपुरा पं.स. का राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में कैंप लगाया जाएगा।
  • विराटनगर पं.स. का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विराटनगर में कैंप लगाया जाएगा।
  • आंधी पं.स. का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आंधी में लगाया जाएगा।
  • किशनगढ़-रेनवाल पं.स. का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पचकोड़िया में कैंप लगाया जाएगा।
  • कोटखावदा पं.स. का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटखावदा में कैंप लगाया जाएगा।
  • माधोराजपुरा पं.स. का राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोधोराजपुरा में कैंप लगाया जाएगा।
  • मौजमाबाद पं.स. का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मौजमाबाद में कैंप लगाया जाएगा।
  • तूंगा पं.स. का तहसील परिसर तूंगा में कैंप लगाया जाएगा।