जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

शहरी व ग्रामीण ओलिंपिक की आज से शुरुआत होगी। इसमें 58 लाख 50 हजार 632 महिला व पुरुषों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, इसमें 34 लाख 4 हजार 373 युवा व 67 हजार 560 महिलाएं हैं। जयपुर के ग्रेटर निगम के 18 हजार 468 व हेरिटेज के 11 हजार 801 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, इसमें 10 हजार 124 महिलाएं हैं।

इस बार शहरी व ग्रामीण ओलिंपिक में खिलाड़ियों के रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन हुए हैं। शनिवार से इन खेलों की शुरुआत सवाई मानसिंह स्टेडियम में अशोक गहलोत व खेल मंत्री अशोक चांदना और क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष कृष्णा पूनिया करेंगी।

इस दौरान सात खेलों का आयोजन होगा, इसमें कबड्‌डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, रस्सा कसी, खो-खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल, शूटिंग बॉल, बास्केटबॉल होंगे।

हेरिटेज निग्रम: हेरिटेज निगम के वार्ड-100 में 751 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, इसमें 252 महिलाएं हैं। वार्ड 58 में सबसे कम 17 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, इसमें 11 पुरुष व 6 महिलाएं हैं।

वार्ड-37 और 40 में एक-एक महिला खिलाड़ी ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 14 ऐसे वार्ड हैं, जिसमें 10 से कम महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

ग्रेटर निग्रम: ग्रेटर निगम के वार्ड-93 में सबसे ज्यादा 750 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, इसमें 644 महिलाएं हैं।

सबसे कम वार्ड-87 में 12 खिलाड़ियों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है, इसमें 8 पुरुष व 4 महिलाएं हैं। सबसे कम महिला खिलाड़ियों की बात करें तो वार्ड-109 में एक भी महिला खिलाड़ी ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। वार्ड-82 और 126 में एक-एक महिला ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है।

ट्रैफिक रूट : शहरी व ग्रामीण ओलिंपिक का मुख्य कार्यक्रम सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। इसको ध्यान में रखते हुए पास धारी व्यक्तियों को मुख्य गेट से आने की एंट्री रहेगी। इसके अलावा यातायात को जरूरत के आधार पर समानांतर रास्तों से निकाला जाएगा।