हनुमानगढ - विश्वास कुमार 
हनुमानगढ़ के नोहर क्षेत्र के जर्जर हो चुके सिंचाई खाळे अब नये बनेगें। लम्बे समय से इन खाळों के निर्माण की मांग की जा रही थी।अधिकांश खाळो को बने करीब दो दशक हो चुके है। जो जर्जर होने के कारण पूरा सिंचाई पानी नही ले रहे थे।जिस कारण किसानों को उनके हिस्से का पूरा पानी नही मिलता था। क्षेत्र के अनेक किसानों ने उक्त समस्या को लेकर विधायक श्री अमित चाचाण को अवगत कराया। जिसके बाद विधायक किसानों की इस ज्वलंत समस्या को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व सिंचाई मंत्री से मिले।

विधायक अमित चाचाण के लगातार प्रयासों के चलते राज्य सरकार ने क्षेत्र के जर्जर हो चुके खाळो के निर्माण के लिये 58 करोड़ 50 लाख रुपये स्वीकृत किये है। राज्य सरकार ने इसके लिये वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है।विधायक अमित चाचाण ने बताया कि लम्बे समय से किसानों की चली आ रही मांग अब पूरी होगी। नये खाळो का निर्माण होने से किसानों को पूरा सिंचाई पानी मिल सकेगा। विधायक अमित चाचाण ने बताया कि सरकार द्वारा स्वीकृत किये गये 58 करोड़ 50 लाख रुपयों से क्षेत्र के करीब 70 से अधिक खाळो का निर्माण हो सकेगा।विदित्त रहे कि क्षेत्र में करीब 15-20 साल पहले बने खाळे जर्जर हो चुके थे। जिनका जीर्णोद्धार करवाने के लिये एक मात्र मनरेगा के मद से बजट जारी होता था।जोकि लम्बे समय से नही हो रहा था। इसके अलावा जर्जर खाळो को लेकर किसी प्रकार का मद नही होने से ये खाळे नही बन पा रहे थे। क्षेत्र के किसानों ने एक साथ खाळो के निर्माण के लिये इतनी बड़ी राशि जारी होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व विधायक अमित चाचाण का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि लम्बे समय से चली आ रही किसानों की उक्त समस्या अब दूर होगी।