जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

राजस्थान सरकार ने एक बार फिर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल किया है। कार्मिक विभाग ने रविवार को 27 आरएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। चार दिन पहले ही सरकार ने 119 आरएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए थे।

सरकार ने राजस्थान यूनिवर्सिटी में नया रजिस्ट्रार लगा दिया है। चार दिन पहले ही सरकार ने इस पद पर आरएएस मूलचंद को लगाया था, लेकिन नई ट्रांसफर लिस्ट में मूलचंद की जगह आरएएस कालूराम को आरयू में रजिस्ट्रार लगाया गया है। वहीं आरएएस मूलचंद को ट्रांसफर कर अतिरिक्त निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग में लगाया गया है।

3 जिलों में बदले और 3 जिलों में लगाए अतिरिक्त जिला कलेक्टर
इसके अलावा सरकार ने तीन जिलों में अतिरिक्त जिला कलेक्टर भी बदल दिए हैं। ब्यावर में डॉ. बजरंग सिंह, अनूपगढ़ में धीरेन्द्र सिंह, पाली में जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, खैरथल-तिजारा में ओम प्रकाश सहारण, लालसोट, दौसा में भावना शर्मा प्रथम, मालपुरा, टोंक में अशोक कुमार त्यागी को अतिरिक्त जिला कलेक्टर लगाया गया हैं।

इसके अलावा इनके भी हुए ट्रांसफर

आरएएसपद
ज्योति मीणाउप निदेशक, संपदा विभाग
सुशीला वर्माआयुक्त, नगर परिषद श्रीगंगानगर
भारत भूषण गोयलविशेषाधिकारी, नगर विकास न्यास अलवर
मनीषा लेघाजिला रसद अधिकारी, अलवर
प्रियंका विश्नोईउपायुक्त, नगर निगम जोधपुर दक्षिण
नरेन्द्र कुमार जैन-प्रथमउपायुक्त एवं विशेषाधिकारी, डीएमआईसी कॉरिडोर
विश्वामित्र मीणाउपखंड अधिकारी, नावां
अनिल कुमार सिंघलउपखंड अधिकारी, रामगंज मंडी, कोटा
अंशुल सिंहउपखंड अधिकारी, बामनवास, गंगापुरसिटी
मनीषा तिवाड़ीउपखंड अधिकारी, कोटा
जयंत कुमारउपखंड अधिकारी, अलवर
विनित कुमार सुखाड़ियाउपखंड अधिकारी, आसपुर, डूंगरपुर
हरि सिंह शेखावतउपखंड अधिकारी, सरदारशहर, चूरू
अरूण कुमार जैनउपखंड अधिकारी, किशनगंज, बारां
विनीता स्वामीउपखंड अधिकारी, माधोराजपुरा, जयपुर ग्रामीण
बिजेन्द्र सिंहउपखंड अधिकारी, पदमपुर, श्रीगंगानगर
सुशीला मीणाउपखंड अधइकारी, नदबई, भरतपुर
अमिता मानउपखंड अधिकारी, मूंडवा, नागौर
गोपालराम बंजाराउपखंड अधिकारी, भींडर, उदयपुर