श्रीगंगानगर - राकेश शर्मा

राजस्थान का ओबीसी मोर्चा केंद्र सरकार की ओबीसी वर्ग के लिए लागू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं का घर घर जाकर प्रचार प्रसार करेगा ।आज देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्रों की श्रेणी की और अग्रसर है।यह वक्तव्य आज ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंपालाल गेदर ने दिया । वे आज श्रीगंगानगर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। श्री गेदर ने कहा कि कांग्रेस के शासन में आज किसान मजदूर गरीब मजलूम महिला और दलित सब प्रताड़ित है। राजस्थान में सबसे मंहगा पेट्रोल डीजल और बिजली मिल रही है। मंहगाई चरम पर है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत महंगाई राहत कैंप लगाकर जनता के खून पसीने की कमाई को विज्ञापनों में उडा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में जनता कांग्रेस को सबक सिखा देगी और हम सब भाजपा कार्यकर्ता मिलकर इस नाकारा कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेगे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्रीगंगानगर भाजपा जिलाध्यक्ष शरण पाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिले के किसानो को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हमने हर स्तर पर प्रयास किए कि किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सके परंतु इस निकम्मी कांग्रेस सरकार ने किसानो को पानी दिलाने के लिए कोई जतन नहीं किया। इसलिए अब भाजपा मंगलवार को गंगा सिंह चौक पर धरना लगाकर इस सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेगी। प्रेस वार्ता में सांसद निहालचंद ने कहा कि भाखड़ा व्यास मैनेजमेंट बोर्ड का काम राज्यों के पानी का निर्धारण करना है और वह केंद्र की सरकार बखूबी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब की सरकार अंतरराज्यीय जल समझौते का उल्लंघन रही है। हम इस बात पर कायम हैं कि राजस्थान के हिस्से की एक इंच जमीन भी किसी को नहीं देने देंगे । एक सवाल के जवाब में नीवर्तमान जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार के लिए यह कितनी शर्म की बात है की यहां का सिंचाई मंत्री अपने हिस्से का पानी लेने जाता है और बदले में राजस्थान की जमीन का सौदा करता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के सिंचाई मंत्री को वास्तविक स्थिति का पता ही नहीं है। होना तो यह चाहिए था कि उन्हें अपने साथ उच्च अधिकारियों और जिले के कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल साथ लेकर जाते परंतु सिंचाई मंत्री ने तो सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात करना तक मुनासिब नहीं समझा। यही कारण है कि आज जिले का किसान बर्बादी की कगार पर खड़ा है। प्रेस वार्ता में आए हुए सभी लोगों का ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीराम स्वामी ने आभार व्यक्त किया। प्रेस वार्ता में जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी ओबीसी मोर्चा बीकानेर संभाग प्रभारी मोहनलाल बेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम मौर्य, जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़ एडवोकेट व जिला कार्यालय मंत्री शिवप्रकाश तेहरपुरिया उपस्थित रहे।

इससे पहले भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री चम्पालाल गेदर के प्रथम बार श्रीगंगानगर आगमन पर भाजपा ओबीसी मोर्चा श्रीगंगानगर द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में ओबीसी मोर्चा श्रीगंगानगर के जिलाध्यक्ष मनीराम स्वामी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। श्री गेदर ने जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना । मन की बात कार्यक्रम के पश्चात श्री गेदर ने भाजपा ओबीसी मोर्चा श्रीगंगानगर की जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित किया। ओबीसी मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी सुशील वर्मा ने बताया की इस कार्यसमिति में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीराम स्वामी ने ओबीसी मोर्चा के संगठन द्वारा किये गए कार्यो को प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर के सामने रखा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और आने वाले विधानसभा चुनावो में भाजपा की रीती निति को घर घर पहुंचाने का कार्य करने का विश्वास दिलाया।  कार्यसमिति बैठक को सम्बोधित करते हुए  गेदर ने कहा की जिस प्रकार से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लगातार ओबीसी वर्ग के हितो के लिए काम कर रही है वह सराहनीय है। उन्होंने ओबीसी वर्ग के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी दी। इस संदर्भ में पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि  इस योजना के तहत कामगारों खास कर ओबीसी वर्ग को लाभ मिल रहा है। इस कार्यसमिति बैठक को श्रीगंगानगर भाजपा जिला अध्यक्ष शरणपाल सिंह भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुनील गहलोत जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़ एडवोकेट पूर्व ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार सोनी सहित अनेक भाजपा नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सफल मंच संचालन सुशील वर्मा ने किया। कार्यसमिति बैठक में जिला उपाध्यक्ष सतपाल कासनिया जिला मंत्री अंजू सैनी ,  ओबीसी मोर्चा के जिला प्रभारी मोहनलाल बेदी , सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक शिव स्वामी , ओबीसी मोर्चा के महामंत्री सुरेश सुथार , जिला उपाध्यक्ष प्रेम घोड़ेला , अनूपसिंह, रामावतार यादव , सुभाष प्रजापति , राजप्रीत सिंह रमाना, जे पी गौरी , राकेश सैन, आनंद वर्मा जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी व भाजपा ओबीसी मोर्चा श्रीगंगानगर के सभी मंडलो के मंडल अध्यक्ष व कार्यकारणी मौजूद रही ।