उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

अगस्त में कई ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। असर जनजीवन पर भी पड़ेगा। शुक्र ग्रह 3 अगस्त को अस्त हो गया, जबकि सूर्य 17 अगस्त को कर्क राशि से स्व राशि सिंह में प्रवेश करेगा और मंगल भी 18 अगस्त से कन्या राशि में भ्रमण करेगा। इसी महीने में ही बुध भी अस्त हो जाएगा।

ज्योतिषविद जितेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि शुक्र गत 3 अगस्त को रात को 3:20 बजे पश्चिम दिशा में अस्त हुआ है। इसका असर पश्चिमी देशों पर दिख सकता है। इस परिवर्तन से पति-प|ी के बीच विवाद, सौंदर्य सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी, मान-सम्मान में कमी आदि के संकेत भी लिए जाते हैं। शुक्र 17 अगस्त को 11:30 बजे उदित होगा। हालांकि अस्त होेते हुए भी यह 7 अगस्त को कर्क राशि में प्रवेश करेगा। अभी यह मिथुन राशि में है। फिर 17 अगस्त को ही सूर्य सिंह राशि में चला जाएगा और दूसरे ही दिन 18 अगस्त को मंगल ग्रह सिंह से कन्या राशि में प्रवेश करेगा। तीनों ग्रह के राशि परिवर्तन से मौसम पर असर रहेगा। ग्रहों के इस बदलाव से मौसमी बीमारियां बढ़ने के आसार हैं। मंगल भूमि का स्वामी होने के कारण तनाव की स्थिति भी बनेगी। इसके बाद रक्षाबंधन पर 30 अगस्त को बुध पश्चिम दिशा में अस्त होगा, जो सितंबर में उदित होगा।

बुध अस्त होने का प्रभाव विद्यार्थी, शासन-प्रशासन, तार्किक शक्ति से जुड़े जॉब वालों पर पड़ सकता है। जन वाणी भी प्रभावित होगी। ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि ग्रहों की इस चाल का सबसे ज्यादा उन राशि के लोगों पर पड़ेगा, जिनकी राशि से ग्रहों की राशि के बीच 4, 8 और 12वां स्थान पड़ेगा। बाकी राशियों के लिए समय ठीक रहेगा। फिर भी जन्म कुंडली में ग्रह नक्षत्र की स्थिति के आधार पर ही फल को देखा जाना चाहिए।