जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

राजस्थान की बेरोजगारों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले प्रदेशभर के कर्मचारी चयन बोर्ड मुख्यालय का घेराव किया। बेरोजगारों ने कहा कि बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में शिक्षक भर्ती परीक्षा के साथ ही 10 से ज्यादा भर्ती परीक्षाएं ऐसी है। जो अब अधरझूल में अटक गई है।

इसके साथ ही भविष्य में एक लाख पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षाओं को लेकर भी असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में सरकार जल्द से जल्द नए अध्यक्ष की नियुक्ति करें। ताकि प्रदेश के विरूद्ध आरोप को नियुक्ति मिल सके। अगर ऐसा नहीं हुआ तो प्रदेशभर के बेरोजगार सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि बोर्ड अध्यक्ष को इस्तीफा दिए 1 सप्ताह से ज्यादा का वक्त बीत गया है। लेकिन अब तक सरकार द्वारा नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की गई है। जिससे बोर्ड की कार्यशैली प्रभावित हो रही है। इसका सबसे ज्यादा असर शिक्षक भर्ती परीक्षा समेत प्रक्रियाधीन 10 भर्ती परीक्षाओं पर पड़ रहा है।

ऐसे में अगर सरकार द्वारा जल्द से जल्द बोर्ड के नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की गई। तो सभी भर्ती परीक्षाएं आचार संहिता के घेरे में अटक सकती हैं। इसलिए आज हमने यहां विरोध कर सरकार तक अपनी जायज मांगे पहुंचाई है। लेकिन अगर अभी इसका समाधान नहीं किया। तो भविष्य में हम बड़ा आंदोलन करेंगे। जिसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।

बता दें कि कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने पिछले महीने 23 जुलाई को अपना इस्तीफा सरकार को भेजा दिया था। जिसमें उनहोंने बताया था कि 'मेरा कार्यकाल इसी 7 अक्टूबर को पूरा हो जाएगा। फिलहाल बोर्ड द्वारा 8 भर्ती परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। ऐसे में अगर मैं अपना कार्यकाल पूरा भी कर लेता तो भी सिर्फ तीन भर्ती परीक्षाओं को पूरा कर पाऊंगा। 5 दूसरी भर्ती परीक्षाएं अपने निर्धारित वक्त से अटक सकती हैं।

ऐसे में मेरी जगह किसी और व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जाएगी तो नया अध्यक्ष आठों भर्ती परीक्षाएं निर्धारित वक्त पर पूरी करा सकता है। इसलिए मैंने अपने पद से इस्तीफा दिया है ताकि राजस्थान के लाखों युवक, जो प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

7457 पदों पर अटक सकती है भर्तियां

  • सुपरवाइजर महिला अधिकारिता - 176 पद
  • पर्यवेक्षक महिला महिला बाल विकास - 209
  • पटवारी जल संसाधन - 272
  • जिलेदार जल संसाधन छात्रावास - 7
  • अधीक्षक ग्रेड || सामाजिक न्याय - 335
  • पर्यवेक्षक महिला आंगनबाड़ी - 202
  • पशुधन परिचर - 5934
  • जेईएन जल संसाधन -150
  • जेईएन पीएचईडी - 124
  • जेईएन पीडब्ल्यूडी - 48