जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

केंद्र ने शुक्रवार को इंडिया स्मार्ट सिटीज अवॉर्डस कॉन्टेस्ट-2022 के परिणाम घोषित कर दिए। उदयपुर नॉर्थ जोन में (10 लाख से कम आबादी) में पहला स्थान मिला है। उदयपुर को मिले तीन पुरस्कारों के दम राजस्थान को तीसरा स्थान मिला है। हालांकि राजधानी जयपुर को कोई स्थान नहीं मिला। इंदौर को पहला स्थान िमला है, जबकि मप्र काे बेस्ट स्टेट का अवॉर्ड मिला है।

राजधानी कहां पीछे रह गई

  • तीन माह में 15 प्रोजेक्ट पूरे करने का लक्ष्य है। किशनपोल गर्ल्स कॉलेज में 9 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जो दिसंबर तक पूरा होने का अनुमान है।
  • 83 करोड़ में रामनिवास बाग पार्किंग जो अक्टूबर तक पूरा होगी। गणगौरी अस्पताल में 42 करोड़ के काम दिसंबर तक होंगे।
  • मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी पर 10 करोड़ खर्च होंगे। कचरा ट्रांसफर स्टेशन के लिए निगम जमीन देगा। 8 करोड़ खर्च होंगे।