जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

केन्द्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राज मार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने राजस्थानी कला संस्कृति और संगीत को बेजोड़ बताया है।गड़करी ने यह बात मंगलवार को नई दिल्ली में भारतीय भाषा और साहित्य संगम के प्रतिनिधि मंडल के समक्ष व्यक्त किए। 

प्रतिनिधि मंडल में संगम के संरक्षक और वीणा म्यूज़िक के प्रबंध निदेशक हेमजीत मालू अध्यक्ष कुमेश कुमार जैन और परामर्श दाता गोपेंद्र नाथ भट्ट शामिल थे। केन्द्रीय मंत्री गड़करी ने राजस्थानी कला और संस्कृति पर आधारित बहुरंगी स्वर सरिता पत्रिका का अवलोकन किया और प्रकाशन की सराहना की। 

केन्द्रीय क़ानून मन्त्री अर्जुन राम मेघवाल से भी की भेंट

इससे पूर्व प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने केन्द्रीय क़ानून और न्याय राज्य मन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) और संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मन्त्री अर्जुन राम मेघवाल से भी शास्त्री भवन में भेंट की और उन्हें  देश के क़ानून मंत्री का अतिरिक्त कार्य भार सम्भालने पर हार्दिक बधाई और शुभ कामनाएँ प्रेषित की।