चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को आज भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुनी। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा देश के  नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से लगातार आकाशवाणी पर उनके मन की बात कार्यक्रम देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बहुत ही प्रचलित हुआ है। हर महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करते हैं और आज भी उन्होंने पिछले कुछ दिनों से प्राकृतिक आपदाओं के कारण बाढ़ जैसे हालात बनने पर चिंता जाहिर की। जिसमें उन्होंने कहा कि यमुना जैसी कई नदियों में बाढ़ आने से कई जगहों पर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं हुई है। उन्होंने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान 60 हजार से अधिक अमृत सरोवर तेजी से अपनी चमक बिखेर रहे हैं। 50 हजार से अमृत सरोवरो का निर्माण का काम चल रहा है। हमारे देश में लोग जल संरक्षण के लिए नए-नए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को हर भारतीय को सुनना चाहिए जिससे कि देश की नई जानकारियां मिल सके। 

इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह, हर्षवर्धन सिंह, रघु शर्मा, अनिल ईनानी, सागर सोनी, कमलेश आमेरिया, सतपाल दुआ, भरत जागेटिया, लोकेश त्रिपाठी, राजेश, कैलाश वैष्णव, ओम प्रकाश शर्मा सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।