जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

राष्ट्रीय व्यापार मंडल की ओर से प्रदेश की नई कार्यकारिणी नियुक्ति को लेकर सोमवार को जयपुर के एक निजी होटल में बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष केके शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत शर्मा और राजस्थान के व्यापारी शामिल होकर प्रदेश में व्यापार मंडल बनाने पर स्वागत किया।

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रदेश मंडल में राष्ट्रीय व्यापार मंडल में रजनीश गुप्ता को नियुक्त पत्र सौंपकर प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल गैर राजनीतिक संगठन है। यह संगठन सिर्फ व्यापारियों के हितों में कार्य करेगा। राजस्थान के व्यापार में छोटे व्यापार से लेकर बड़े व्यापार के व्यापारियों के हितों और उनकी समस्याओं के लिए हमेशा सहयोग में रहेगा। वहीं प्रदेशाध्यक्ष पद पर रजनीश गुप्ता ने बताया कि व्यापारी अपने निजी जीवन में किसी ना किसी पार्टी से जुड़े हुए रहते है। लेकिन व्यापार की दृष्टि से सत्ता में मौजूद सरकार के साथ है। छोटे से लेकर बड़े व्यापार से जुड़े व्यापारियों के हितों के लिए राष्ट्रीय व्यापार मंडल हमेशा खड़ा रहेगा।