श्रीगंगानगर - राकेश शर्मा 

श्रीगंगानगर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अंकुर मिगलानी ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में 5 महीने से भी काम का समय बचा है। कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को चुनाव में प्रत्याशी को विजयश्री दिलाने के लक्ष्य को लेकर सक्रिय हो जाना चाहिए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाई जा रही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक कार्यकर्ता पहुंचने के लिए जुट जाएं। महंगाई राहत शिविरों में जिन योजनाओं का लाभ लोगों को दिया जा रहा है, उसका प्रचार प्रसार किया जाए।इन योजनाओं से वंचित लोगों को शिविरों में लाकर उन्हें लाभ दिलाया जाए।उदयपुर में संपन्न हुए चिंतन शिविर में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार कांग्रेस में आस्था रखने वाले लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने का काम करें। श्री मिगलानी आज शाम शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वाराआयोजित किए गए स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।कार्यक्रम में कांग्रेस सेवा दल के तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने अजय चड्ढा, कांग्रेस नेशनल वूमेन वर्क्स कमेटी की प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत होने पर वीना इंदौरा और नेशनल वर्कर्स कांग्रेस कमेटी का जिलाध्यक्ष बनने पर प्रेमचंद भाटिया का भी स्वागत तथा अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी चुनाव में श्रीगंगानगर सहित जिले की सभी सीटों पर कांग्रेस की भारी वोटों के साथ जीत होगी, इसी मूल मंत्र को ध्यान में रखकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियों-रीतियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें। अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर उन्हें संगठन के लिए सक्रिय करें। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र स्वामी एडवोकेट ने विश्वास दिलाया कि पार्टी के सभी नए और पुराने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर लोगों तक सरकार की नीतियों तथा योजनाएं पहुंचाई जाएंगी। पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय किया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आज जन्मदिन होने के उपलक्ष में उपस्थित कांग्रेस जनों ने बधाई और शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष अंकुर मिगलानी तथा श्याम शेखावाटी आदि कांग्रेसजनों ने गौशाला में हरे चारे की सेवा की। स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी अशोक चांडक, देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन शारद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र सोनी, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव एवं पार्षद ऋतु धवन, हेमा मुंजाल, श्यामलाल शेखावाटी, दुष्यंत जांदू,उपाध्यक्ष मुरारीलाल सोनी, इंटक के जिलाध्यक्ष हरनेक सिंह चंडी, एडवोकेट बलराज पब्बी, सोहन नायक, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष धर्मपाल झोरड़, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री मनोज भिडासरा, महामंत्री अजय कुमार एडवोकेट, सचिव राजेश कुमार कांडा, वरिष्ठ कांग्रेसी भीमराज डाबी, इंटक के प्रदेश महासचिव पवन गौतम, हरीश अरोड़ा,सतीश सिवान, मुकेश शर्मा, धनराज स्वामी, राजेंद्र भोभारिया नेतेवाला,ओबीसी विभाग ब्लाक अध्यक्ष भीमराज ढुंढाडा, बिशन आडवाणी, राजा अब्बास नकवी, सुखराम जोइया, इंटक के जिला महामंत्री गोपाल सिंह टक्कर,नेशनल कांग्रेस वर्कर कमेटी के जिला उपाध्यक्ष जयकुमार ढालिया आदि काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।