भरतपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

दलित समुदाय के राजनीतिक उत्थान के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने लीडरशिप डिवेलप मिशन शुरुआत की है। शनिवार को इसका कार्यक्रम भरतपुर में हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री भजन लाल, धौलपुर के बसेड़ी से कांग्रेस विधायक खिलाड़ीलाल बैरवा सहित नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में खिलाड़ीलाल बैरवा ने कहा कि जो व्यक्ति दो बार जिस पद पर रह चुका है उसे हटा देना चाहिए।

अभी समय है दो चार महीने का ट्राइबल में किसी अच्छे आदमी को उप मुख्यमंत्री बना दो, आपका भला हो जाएगा। बसेड़ी से कांग्रेस विधायक और अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ीलाल बैरवा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उदयपुर में मंथन में जो तय हुआ है, वह पारित करना होगा। नहीं तो आप कैसे डेवलप होंगे। मेरी खुद की राय है, जो व्यक्ति जिस पद पर रहता है। दो बार के बाद उसे हटा देना चाहिए।

जब हटाएंगे नहीं दूसरा कहां से आएगा। इंदिरा जी ने कहा था, कांग्रेस बड़े बुरे दौर से गुजर रही है। कांग्रेस को कुछ देने की जरूरत है। कांग्रेस ने आपको बहुत कुछ दिया है, लेकिन उस दिन बाद आज तक किसी बड़े नेता ने यह नहीं कहा की, मुझे बहुत कुछ दे दिया, मैं आज समर्पण करता हूं। कांग्रेस से विदा लेता हूं। यह सारी चीजें हैं नियम बनाओ दूसरे के लिए यह नहीं चलेगा। नियम का खुद भी पालन करो, यह होना चाहिए।

हमें अभी भी उम्मीद है, पूरे राजस्थान से वह रिजल्ट देंगे जो कांग्रेस के नेता याद करेंगे। मुझे सीएम ने अनुसूचित जाति का चेयरमैन बनाया। जो काम दिया मन से करेंगे। जरूरत है ट्राइबल क्षेत्र में एक बढ़िया नेता खड़ा करने की जरूरत है, हमें सजेस्ट किया है, अभी भी समय है दो चार महीने का वहां ट्राइबल में किसी अच्छे आदमी को उप मुख्यमंत्री बना दो, आपका भला हो जाएगा। जब तक आप लोगों को नेतागिरी के लिए तिलक लगाकर आगे नहीं बढ़ाओगे तब तक काम नहीं चल पाएगा। यहां सब बराबर के हैं बस आगे बढ़ाना पड़ता है।

कोई अगर ज्यादा मजबूत है तो टिकट काट दो, और कम जोर है तो टिकट काट कर हरा दो, यह लीडरशिप कहां से डेवलप होगी। यह स्थिति है, और यह राज्य की स्थिति है, लीडरशिप की स्थिति है, सभी की स्थिति है, कहावत है की, बराबर में कोई पौधा बड़ा होता है, तो बदल दो छोटा करो, ये कहानी और और चलता रहता है प्रोग्राम, कहीं कोई शेड्यूल कास्ट का नेता डवलप नहीं हो जाए। कहीं कोई ट्राइबल का नेता डेवलप नहीं हो जाए। कहीं कोई मायनॉरिटी में कोई आगे नहीं आ जाए, यह वोट की बनाई हुई है यह सब नहीं चलने वाला है।

खिलाड़ीलाल बैरवा ने कहा की, बिहार में 18 साल हो गए, कहां गई कांग्रेस पता ही नहीं है, अगर यही स्थिति राजस्थान में रही तो यहां छोटी मोती पार्टी आ जाएंगी, पता भी नहीं चलेगा। वक्त के साथ जब तक हम लोगों को आगे नहीं बढ़ाएंगे सम्मान नहीं करेंगे, यही उद्देश्य है।