जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 
अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि किसानों के सहयोग के लिए इस मंच की स्थापना की गई है। इस मंच के माध्यम से किसानों को उनके क्षेत्र में अगर उनके मानव अधिकार का कहीं भी हनन होता है तो यह मंच उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर खड़ा रहेगा और किसानों को सरकार द्वारा संचालित किसान योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने में उचित मदद करेगा।  इस मंच में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह द्वारा इस मंच की मुख्य भूमिका की जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान सहयोग मंच के रूप में
राम नारायण मावलिया को दी गई है। साथ ही राष्ट्रीय महासचिव पद पर महादेव जाट को नियुक्त किया गया है। राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर राम नारायण मावलिया ने गोविंद जी कड़वासरा को नियुक्ति दी है और और मध्य प्रदेश में उपाध्यक्ष पद पर स्वप्निल श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। इस पर नियुक्ति के कार्यक्रम में  मनोज टाक, पंकज डिडवानिया, पूर्व विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष महाराजा कॉलेज हेमकांत वर्मा, रजनीश महर्षि, रामचंद्र चौधरी, राम सिंह राजावत, सांवरमल कुमावत, दादू दयाल गुर्जर, कृष्णकांत गॉड, मदन पुरी, सूरज चौधरी, सुवालाल, जगदीश, पवन शर्मा, राष्ट्रीय सचिव सुनील खांडल आदि कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।