करौली ब्यूरो रिपोर्ट। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने शनिवार देर रात करौली पहुंचकर सड़क हादसे में मृत युवा भाजपा नेता टोनू राजोरिया को श्रद्धांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष ने टोनू राजोरिया के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। साथ ही टोनू की बीमार मां, पत्नी काजल और मासूम बेटे-बेटी को सांत्वना दी।

प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि युवा नेता का निधन दुखद है। टोनी क्षेत्र के वर्क युवा सितारे थे। इस दुख की घड़ी में भाजपा पीड़ित परिवार के साथ है। प्रदेश अध्यक्ष ने टोनू राजोरिया के चाचा और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश राजोरिया से भी अपनी संवेदनाएं प्रकट की। इस दौरान उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया। टोनू राजोरिया का 3 दिन पहले लालसोट के पास एक सड़क हादसे में निधन हो गया। टोनू के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर अपने संवेदनाएं प्रकट की थी। टोनी राजोरिया की पत्नी काजल करौली नगर परिषद में पार्षद है। मृतक टोनू की मां कैंसर से पीड़ित है। इस मौके पर करौली-धौलपुर सांसद डॉ मनोज राजोरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया, पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा, समाजसेवी बबलू शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।