श्रीगंगानगर - राकेश शर्मा

श्रीगंगानगर जिला भाजपा ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार हमला बोला। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि आज राजस्थान भय भूख और भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है और अब राजस्थान की जनता इसे नहीं सहेगी । भाजपा नेता आज जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में "नहीं सहेगा राजस्थान" कैंपेन के तहत पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे । इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए सांसद निहालचंद ने कहा की आज राजस्थान भ्रष्टाचार, पेपर लीक, बलात्कार दलित अत्याचार में पूरे देश में नंबर एक पर है। प्रदेश के किसानों को ऋण माफी का झूठा वादा कर इस सरकार ने छला है। 5 साल में 10 लाख से भी अधिक अपराध 20 हजार करोड का जल जीवन घोटाला पीपलखूंट खान घोटाला, तबादला घोटाला सहित अनेक भ्रष्टाचार इस सरकार के मुंह पर कालिख की तरह है। कांग्रेस की सरकार में सांप्रदायिक दंगे 10 गुना बढ़े हैं। प्रदेश के शहरों में हर तीन में से एक युवा बेरोजगार हैं। 7500 निर्दोष नागरिकों की हत्या, 5 साल में महिलाओं पर 1,90,000 अपराध और राजस्थान में गैंगवार चरम पर है। कर्ज के कारण प्रदेश के 19000 से भी अधिक किसानों की फसलें नीलाम हुई है। आज किसान बाजरे की फसल एमएसपी से कम रेट पर बेचने को मजबूर हुआ है। आज राजस्थान में प्रतिदिन 17 महिलाओं और युवतियों से रेप होता है। राजस्थान में साल 2021 और 2022 में रेप के इतने केस दर्ज हुए हैं, जितने तीन बड़े राज्यों में मिलाकर भी दर्ज नहीं हुए। राजस्थान में साल 2022 में 7093, 2021 में कुल 6,337 और साल 2020 में 5,310 रेप के मामले सामने आए।

राजस्थान में पिछले 5 वर्षों के दौरान अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण अधिनियम) के तहत दर्ज मामलों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिला है। बड़ी बात यह है कि साल 2018 में जो मामले 5563 थे, वो 2022 में बढ़कर 9 हजार के पर हो गए हैं।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड्स ब्यूरो के अनुसार, 2021 में राजस्थान में अनुसूचित जातियों के खिलाफ उत्पीड़न के 7524 मामले दर्ज किए गए, जबकि साल 2018 में, राज्य में ऐसे 5563 मामले थे। 2018 से 2021 के बीच इनमें लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने कहा कि 22 जुलाई को दोपहर 11:00 देश के यशस्वी गृह मंत्री श्री अमित शाह श्रीगंगानगर की पावन धरा पर पधार रहे हैं। हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के किसान अपने नेता का स्वागत करने को आतुर है। उन्होंने कहा कि धारा 370 के हटने और राम मंदिर निर्माण के फैसले के बाद गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का श्रीगंगानगर जिले का प्रथम प्रवास है। उन्होंने कहा कि हम सब का उद्देश्य है कि अधिक संख्या में पहुंचकर उनका स्वागत करें। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 50000 से भी अधिक की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिले के किसान गृहमंत्री का स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि वैसे तो नहीं सहेगा राजस्थान कैंपेन के बारे में विस्तृत जानकारी सांसद निहालचंद ने उपलब्ध करवा दी है। कांग्रेस सरकार के इस शासनकाल में कन्हैयालाल तेली जैसे कई निर्दोष लोग सांप्रदायिकता के शिकार बने‌। अवैध खनन के चलते संत श्री विजय दास जी ने आत्महत्या की। जयपुर बम ब्लास्ट के हत्यारे बरी हो गए । उन्होंने कहा कि अब यह सब "नहीं सहेगा राजस्थान"

प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़ एडवोकेट जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी जिला मीडिया सह प्रभारी पवन भार्गव जिला उपाध्यक्ष रतन गणेशगढ़िया व राजू छाबड़ा उपस्थित रह