भरतपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

भरतपुर नदबई विधानसभा में BSP ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। BSP ने नदबई सहित तीन टिकट फाइनल किए हैं। जिसमें BSP से खेमकरण तौली का नाम घोषित किया गया है। 2018 विधानसभा चुनावों में खेमकरण तौली निर्दलीय मैदान में उतरे थे। उस समय तौली को 29 हजार 5 सौ 29 वोट मिले थे।

साल 2018 में जोगिंदर सिंह अवाना BSP की टिकट से लड़े थे, उन्होंने 50 हजार 9 सौ 76 वोटो से बीजेपी की कृष्णेन्द्र कौर दीपा को हराया था। कृष्णेन्द्र कौर दीपा को 46 हजार 8 सौ 82 वोट मिले थे। वहीं निर्दलीय से चुनाव लड़े खेमकरण तौली को 29 हजार 5 सौ 29 वोट मिले। खेमकरण तौली जिला प्रमुख भी रह चुके हैं।

भरतपुर की 7 विधानसभा सीटों सीटों में से नदबई ऐसी सीट हैं, जहां बीजेपी की टिकट के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में उतरे हुए हैं। सभी उम्मीदवारों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। बीजेपी के नहीं सहेगा राजस्थान आंदोलन के जरिये वह अपने प्रचार में भी लगे हुए हैं।

नदबई विधानसभा जाट वोट बैंक मानी जाती है। नदबई की कुल जनसंख्या 2 लाख 50 हजार है। इसमें करीब 1 लाख जाट वोटर हैं, और करीब 40 हजार SC वोटर माने जाते हैं। अब देखने वाली बात होगी कि, साल 2018 में विधायक जोगिंदर सिंह अवाना ने BSP की टिकट से जीत हांसिल की थी, जिसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए। अब देखने वाली बात होगी सबसे पहले प्रत्याशी की घोषणा कर BSP नदबई सीट को निकाल पाएगी।