चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी 

पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के अंतर्गत  चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की ओर से एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने प्रदेश की गहलोत सरकार के साथ स्थानीय कांग्रेस के नेताओं को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विगत साढ़े चार वर्षों में प्रदेश के साथ चित्तौड़गढ़ में भी कांग्रेसी नेताओं ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने इशारों ही इशारों में कांग्रेस के नेताओं के नाम लिए बिना कहा कांग्रेस नेता के पुत्र और दोस्तों ने मिलकर देवस्थान की भूमि को भी नहीं छोड़ा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम हुआ है प्रदेश की सरकार सचिन पायलट और अशोक गहलोत की झगड़ों के चलते होटलों से संचालित हुई है। जिसके कारण प्रशासन से मंत्रियों की पकड़ ढीली हो गई। यही कारण रहेगी प्रदेश में महिलाओं - बालिकाओं पर दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी है साथ ही बजरी और खनिज खनिज माफिया राजनीतिक संरक्षण में बेलगाम होकर फल फूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 15 दिनों तक नहीं सहेगा राजस्थान अभियान चित्तौड़गढ़ विधानसभा में भी चलाया गया है जिसमें सरकार की विफलताओं को ऑडियो- वीडियो और पोस्टर के जरिए दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार में नए रिकॉर्ड बनाने वाली कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने और कांग्रेस की गहलोत सरकार का चाल चलन और चरित्र आमजन को बताया गया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 2 अगस्त को जयपुर में होने वाले प्रदर्शन के साथ सरकार को घेरने के कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ जिले से भी 10,000 से अधिक कार्यकर्ता जयपुर पहुंचकर इस महा घेराव में भाग लेंगे। यही कांग्रेस की सरकार को चेतावनी भी है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या,  सुशील शर्मा,  रणजीत सिंह, हर्षवर्धन सिंह, सुरेश झवर, सागर सोनी, मनोज पारीक, सुधीर जैन सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।