राजसमंद ब्यूरो रिपोर्ट। 

कांकरोली राजसमंद में 16 जुलाई रविवार को ब्रह्मशक्ति महाकुंभ आयोजित होने जा रहा है। महाकुंभ की तैयारियों और संगठन के विस्तार को लेकर रविवार को जयपुर के होटल पिपरमेंट बनी पार्क में युवा ब्रह्मशक्ति की प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

मीडिया से बात करते हुए युवा ब्रह्मशक्ति के राष्ट्रीय प्रचारक डॉ एसके शर्मा ने संगठन का परिचय दिया। उसके बाद कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज में एकता, सुरक्षा और मातृ सशक्तिकरण के बारे में संगठन अपनी तैयारी कर रहा है।

महाकुंभ की जानकारी देते हुए युवा ब्रह्मशक्ति के प्रदेश अध्यक्ष गौरव आचार्य ने बताया कि कांकरोली में 16 जुलाई रविवार को सुबह 11:00 बजे द्वारकाधीश मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा गोविंदा चौराहा पर समाप्त होगी। जहां दोपहर 3:00 बजे भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण होगा। उसके बाद महासभा आयोजित की जाएगी। जिसमें पूरे देश से ब्राह्मण प्रबुद्ध जन और संत महर्षि मौजूद रहेंगे।

ब्रह्म शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश की अनुशंसा पर राष्ट्रीय प्रचारक की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन का विस्तार करते हुए संरक्षक पद पर पंकज ओझा, महासचिव पद पर सुशील पारीक, विधि प्रमुख पद पर सतीश खांडल और प्रदेश सचिव पद पर विपिन दीक्षित को नियुक्त किया। इस प्रेस वार्ता में डॉक्टर अचल शर्मा महावीर शर्मा डॉक्टर आशीष गौड़ प्रिंस शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।