अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट।  

अजमेर रेलवे स्टेशन पर एक मूक महिला सफाई कर्मचारी पूजा का आरपीए की महिला कॉन्स्टेबल ने सुबह प्लेटफार्म पर ही प्रसव करा दिया। पूजा स्टेशन पर प्राइवेट सफाई कर्मी के रूप में काम करती है। सुबह इतना समय नहीं था कि उसे तत्काल अस्पताल लेकर जाते। महिला कांस्टेबलों ने प्लेटफार्म पर ही चादर तान दी। उसने बच्ची को जन्म दिया है। बाद में जच्चा- बच्चा को सैटेलाइट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों स्वस्थ हैं।

घटना सुबह 6.21 बजे प्लेटफार्म नंबर 2 की हैयहां कांस्टेबल वीरेंद्र ड्यूटी पर थे। उन्हें पूजा प्रसव पीड़ा से कराहती हुई दिखी, वह बोल भी नहीं पा रही थी । थाने पर सूचना दिए जाने पर सहायक उप निरीक्षक प्रेमाराम ने चार महिला कॉन्स्टेबल सावित्री फागेड़िया, हंसा कुमारी जाट हंसा कुमारी और लक्ष्मी वर्मा को मौके पर भेजा तब तक काफी ब्लीडिंग हो चुकी थी। महिला अस्पताल ले जाने की स्थिति नहीं थी। महिला कॉन्स्टेबलों ने तत्काल थाने से चादर लाकर मौके पर ही प्रसव करवाया। 6.39 बजे पूजा बेटी को जन्म दिया। पूजा बोल नहीं पाती है वह अपने पति गोपाल के साथ स्टेशन पर प्राइवेट सफाई कर्मचारी का काम करती है। दोनों उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं। शाम के समय निरीक्षक लक्ष्मणसिंह गौड़ एवं उनकी पत्नी ने अस्पताल जाकर कुशल क्षेम पूछी और जरूरत की सामग्री भेंट की। मालूम हो कि करीब डेढ़ साल पहले स्टेशन के मुख्य गेट के पास एक महिला का प्रसव हो चुका है।