श्रीगंगानगर - राकेश शर्मा 

पर्यावरण दिवस पर प्राचीन ठाकुर जी मंदिर नेतेवाला में चल रही अध्यातम पाठशाला में बच्चों को रामायण, महाभारत व  सनातन धर्म के जानकारी दी गई की किस तरह पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन सदियों से चला आ रहा हैं। भारतीय संस्कृति में पेड़, पौधों, नदी नालों और धरती को भगवान के नामों से पुकारा जाता हैं। कथा में गांव के मुख्य ब्रह्मण और ठाकुर जी मंदिर के पुजारी पंडित जगदीश शर्मा ने गंगानगर नगर परिषद के उपसभापति लोकेश मनचंदा और गांव के प्रबुद्ध जनों के साथ कथा और हवन का समापन किया। कार्यक्रम के अंत में लोकेश मनचंदा ने मंदिर प्रांगण में पौधा रोपण कर ठाकुर जी मंदिर में  इन्वेंटर व बैटरी भेंट की।  सभी ग्रामवासियों की ओर से लोकेश मनचंदा का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर स्नेहा शर्मा,  मधु सेवटा, दीप्ति वर्मा, फिजा वर्मा, पलक सेवटा, साहबराम दुगेशर, स्योपत शर्मा, रणवीर सिहाग, भवर सिंह चौहान, शिव नाथ, अनिल सिहाग, खेदड़ जी सुथार अनिल सहारन, जरनैल सिंह चौहान, सूर्यनारायण शर्मा, कुलदीप सिंह, सुभम झटवाल प्रशांत जी नाथ, मोहित शर्मा, कार्तिक छप्परवाल, अर्जुन सिंह चौहान, राजीव जी सपूनिया, भूपेश नाथ आदि ग्रामवासी मौजुद रहे।