पाली ब्यूरो रिपोर्ट।  

हमें पर्यावण का महत्व समझना चाहिए। क्योंकि प्रकृति का मिजाज बदल रहा है। बिना मौसम के बरसात हो रही है अंधड़ आ रहे हैं। प्रकृति का बदलता यह मिजाज पूरे विश्व के लिए खतरनाक है। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस है। सरकार पौधे लगाने का बड़ा अभियान शुरू करेगी। आमजन को भी चाहिए कि वे अपने गार्डन, मोहल्ले में या जहां जगह मिले वहां ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए। जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे। यह बात रविवार सुबह सर्किट हाऊस में प्रेस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्र अशोक गहलोत ने कही।

उन्होंने कहा कि 1000 हजार रुपए का गैस सिलेंडर 500 रुपए में देकर भी सरकार पर्यावरण संरक्षण करने का काम कर रही है। क्योंकि इस उज्जवला योजना के तहत 500 रुपए में सिलेंडर दिया जाएगा। ऐसे में जिन्होंने इस योजना में महंगा सिलेंडर खरीदना बंद किया था वे फिर से सिलेंडर खरीदेंगे और चूल्हा बंद होगा। जिससे लकड़ियों का धुंआ कम होने से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना में लोगों को एक अप्रेल से ही सरकार लाभ देगी।

बीजेपी पर फिर साधा निशाना
बातों ही बातों में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सोच भाजपा से कुछ अलग है। भाजपा सत्ता में आते ही उनकी रिफाइंडरी ओर मेट्रो बंद कर दी जिससे प्रदेश का विकास रुका लेकिन कांग्रेस सरकार ऐसा नहीं करती। कांग्रेस और बीजेपी बस इसी सोच का अंतर है।