जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।  

सचिन पायलट समर्थक विधायक​ वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा है कि पायलट भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं। सचिन पायलट की मांगों पर सीएम को जल्द फैसला करना चाहिए। तीनों मांगों पर फैसला करना है तो करें। नहीं तो मना करें। अधरझूल में मामला नहीं रखना चाहिए। सोलंकी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

सोलंकी ने कहा- जो भी निस्तारण करना है। वह समय पर करना चाहिए। इससे कार्यकर्ताओं में जोश आए। मांगे पूरी नहीं होने पर कहा कि हम सब लोग सचिन पायलट के साथ हैं। सचिन पायलट का आंदोलन युवाओं से जुड़ा हुआ है। पायलट भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं। उनकी मांग युवाओं से प्रेरित है। युवाओं में जो एक आक्रोश था उस आक्रोश में पायलट शामिल हैं। हम आलाकमान को पायलट की बात पर समय पर फैसला करना चाहिए।

सोलंकी ने कहा- जो कुछ करना है वह समय पर करना चाहिए, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश बने। सब लोग मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो कांग्रेस की सरकार बन जाएगी। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जो ऊर्जा का संचार करना है तो फैसला लेना हो तुरंत लें। फैसला तुरंत प्रभाव से होना चाहिए। जो भी आलाकमान फैसला लेगा हम सब सहमत होंगे।

पायलट मामले का निस्तारण नहीं होने तक कार्यकर्ताओं में जोश नहीं

सोलंकी ने कहा- हम कांग्रेस के साथ हैं, लेकिन जिस तरह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश-खरोश होना चाहिए वह तब तक नहीं आएगा। जब तक कोई निस्तारण नहीं हो जाता। जब तक पटाक्षेप नहीं हो जाता तब तक यह नहीं होगा। जो कुछ होना है। वह जल्दी होना चाहिए। जो कुछ करना है, वह जल्दी करना चाहिए। जो भी फैसला लेना वह लेना चाहिए हम सब आलाकमान के साथ हैं। जो फैसला लेंगे वह माना जाएगा।

पायलट सुलह बैठक के बाद तीन मांगों पर समझौते से इनकार कर चुके
सचिन पायलट बीजेपी राज के करप्शन पर कार्रवाई और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर किसी तरह का समझौता नहीं करने का बयान दे चुके हैं। दिल्ली में हुई सुलह बैठक के बाद कांग्रेस ने समझौते का दावा किया था। लेकिन पायलट तीन मांगों और अल्टीमेटम पर अड़े हैं। पायलट का अल्टीमेटम खत्म हो चुका है। पायलट ने दो दिन पहले कहा था कि सरकार के फेसले का इंतजार है।