जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।  

राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी की ओर से साहित्य सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत राजस्थान के ब्रजभाषा रचनाकारों से 6 विधाओं में प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। इनमें से चयनित रचनाकारों को आयोजित समारोह में नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। अकादमी के सचिव गोपाल गुप्ता ने बताया कि प्रथम विधा आलेख है, जिसका विषय राजस्थान मांहिं ब्रजभाषा कौ स्वरूप अरू विस्तार रखा गया है। दूसरी विधा समस्यापूर्ति है, जिसका विषय केहि कारन गिरवर हाथ लियौ, जोर गयौ है एवं मार गई है रखा गया है।

तीसरी विधा लघु कथा और कहानी चौथी विधा संस्मरण और पांचवीं विधा - लोकधुन पर आधारित लोकगीत एवं छठी विधा - लघु नाटिका रखा गया है। इसके लिए निर्धारित पुरस्कार कार्यक्रम में प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 20 दिन में सभी रचनाएं लिखकर एवं सॉफ्ट प्रति में अकादमी कार्यालय में पहुंच जानी होगी। जिनका निर्णायक मण्डल की ओर से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों के लिए चयन किया जाएगा। सभी रचनायें कनिष्ठ एवं वरिष्ठ दो वर्गों में मांगी गई हैं। जयपुर में आयोजित समारोह में सभी चयनित रचनाकारों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।

इनके नाम पर दिए जाएंगे पुरस्कार

1. विष्णु चंद्र पाठक स्मृति लेखन पुरस्कार 2. मोहनलाल मधुकर स्मृति साहित्य पुरस्कार 3. गोपाल प्रसाद मुद्गल स्मृति संस्मरण पुरस्कार 4. सुरेन्द्र उपाध्याय स्मृति लघु कथा एवं कहानी पुरस्कार 5. राम प्रकाश कुलश्रेष्ठ स्मृति लोकधुन पर आधारित लोकगीत पुरस्कार 6. बृजेष कुलश्रेष्ठ स्मृति लघु नाटिका पुरस्कार