हनुमानगढ़ - विश्वास कुमार 
भाजपा नगरमण्डल हनुमानगढ़ टाऊन कार्यसमिति की बैठक रविवार को टाऊन के वार्ड नं. 42 में आरोग्यधाम भवन में संपन्न हुई। कार्यसमिति बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह बराड़, जिला अध्यक्ष बलवीर बिश्नोई थे। बैठक की अध्यक्षता नगरमण्डल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी ने की। बैठक की शुरूआत अतिथियों ने महापुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर की। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना तथा नए संसद भवन के उद्घाटन की सभी को बधाई दी। वहीं आज वीर सावरकर की जयंति पर उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आम लोगों को केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने को लेकर विशेष चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस सरकार और हनुमानगढ़ नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया गया। प्रस्ताव में देश के नए संसद भवन के लोकार्पण की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान देशभर में अभूतपूर्व विकास कार्यों का जिक्र किया गया। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत के साथ विजयी बनाने का संकल्प लिया। राजनीतिक प्रस्ताव भुवनेश ग्रोवर ने पढ़ा। भाजपा जिला महामंत्री जुगल किशोर गौड़ और किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह बराड़ ने बूथ सशक्तीकरण व बूथ संरचना पर चर्चा की। मण्डल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी ने बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत की। महामंत्री नितिन बंसल, संजय सैन ने आभार जताया।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब राजस्थान विधानसभा चुनावों में केवल कुछ ही समय शेष है। प्रदेश की जनता भ्रष्टाचारी और लुटेरी कांग्रेस सरकार से बुरी तरह त्रस्त और डरी हुई है। जनता ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एकजुट और एकमत होकर आमजन को भाजपा से जोड़ने और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और रीतियों से अवगत करवाने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव अब नजदीक हैं, इसलिए पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए संगठन में उनकी भागीदारी बढ़ाई जाए। पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर हर गली-मौहल्ले तक संगठन की रीति-नीति पहुंचाते हुए मतदाताओं को भाजपा से जोड़ा जाए।
जिला अध्यक्ष बलवीर विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर रही है। इस दौरान केंद्र सरकार की सबका साथ-सबका विकास की भावना से जो जनहित के काम किए हैं, उन्हें संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को कैसे काम करना है और कार्यकर्ताओं को कैसे जनता तक सीधे संवाद करना है उसके बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले, बुद्धिजीवियों, युवा वर्ग, महिलाओं के बीच संगठन की रीति-नीति को पहुंचाना होगा। कार्यकर्ता मजबूती के साथ आमजन को केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं से अवगत करवाएं। हर बूथ को मजबूत कर वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।
नगरमण्डल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार के साथ-साथ हनुमानगढ़ नगरपरिषद बोर्ड पूरी तरह से भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा हुआ है। लोगों को डरा-धमकाकर उनके अवैध वसूली के किस्से शहरभर में चर्चा का विषय बने हुए है। हनुमानगढ़ नगरपरिषद का कांग्रेसी बोर्ड ‘कॉस्मेटिक विकास’ कर रहा है। ऐसा विकास एक बार तो चकाचक लगता है लेकिन मेकअप की तरह जल्दी ही धुल जाता है तो सच्चाई सामने आती है। हनुमानगढ़ नगरपरिषद के कांग्रेसी बोर्ड के लिए जमीनों की बंदरबांट, निर्माण कार्यों में घोटाला, आमजन को सामान्य कार्यों के लिए भी चक्कर कटवाना, लोगों की भूमि हथियाने के लिए अवैध बोर्ड लगाकर प्रताड़ित करना ही विकास बन गया है। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर हनुमानगढ़ को कांग्रेस मुक्त बनाने के लिए चुनावी तैयारियों में जुटने और आमजन में जनचेतना जगाने का आह्वान किया।
जिला महामंत्री जुगल किशोर गोड़ ने प्रदेश संगठन द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी 1 माह में बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ता आपस में समन्वय स्थापित कर अपनी जिम्मेदारियां पूर्ण निष्ठा से निभाएं किसी एक कार्यकर्ता पर बोझ न पड़ने दे। गौड़ ने कहा कि सशक्त बूथ ही जीत का महामंत्र हैं, इसलिए बूथ जीता तो चुनाव जीता को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता संगठन की अंतिम कड़ी को मजबूत करने में जुट जाएं।
इस अवसर पर जिला महामंत्री जुगलकिशोर गौड़, अमित सहु, देवेंद्र पारीक, नगरमण्डल महामंत्री नितिन बंसल, भुवनेश ग्रोवर, पार्षद महादेव भार्गव, मनोज बंसल, भंवरलाल, हाजी मुख्तियार अली, मदद अली, पूर्व पार्षद भरत कुमार, राजेश पंवार, बिल्लू सैन, लीलाधर सोनी, पूर्व पार्षद विनोद वर्मा, बलदेव चिश्तियां, पूर्व पार्षद द्वारकाप्रसाद शर्मा, संदीप सहारण, संजय सैन, विनोद रेगर, श्यामलाल मंगवाना, भोली कटारिया, अश्विनी डुमरा, जीतू कंदोई, भगवानाराम, बबलूदास, दिनेश शर्मा, चाननराम चौधरी, मदन पारीक, मदन खदरिया, नितिन डाबीवाला, जितेंद्र मित्तल, वीरेंद्र उपाध्याय, राजेंद्र डोडा, प्रवीण मोदी, पुरुषोत्तम कौशिक, बलदेव सिकलीगर, हरीश यादव, राजपाल नागपाल, पवन खुराना, भगवान सिंह खुड़ी, संदीप छाबड़ा, विकास डोडा, पूर्व पार्षद मनोज स्वामी, विनोद कायथ, सुरेन्द्र सोनी, निखिल, डॉ. साहिल ग्रोवर, बंशीलाल स्वामी, सुरेन्द्र पाल नरूला, बलदेव दास, हनी नागपाल, तारीफ खान, सतीश गिल्होत्रा, शंकरलाल, कृष्ण लालवाणी, किरण कुमार, महेंद्र धानक, प्रदीप शर्मा, विजेन्द्र स्वामी, जय भगवान सोनी, जगजीत सिकलीगर, जितेन्द्र भार्गव, प्रभु जांगिड़, दीपेश वाट्स, श्रवण वर्मा, शिंटू मिश्रा, विकास पांडे, गुलाब कश्यप, देवकीनंदन चौधरी, पवन मौर्य, बबली देवी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।