भीलवाड़ा ब्यूरो रिपोर्ट।  

भीलवाड़ा में‎ स्वामी रामदेव ने भाजपा सांसद और कुश्ती‎ संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ‎ बड़ा बयान दिया है। उन्होंने‎‎ कहा- पहलवान बेटियों‎ से दुराचार करने वाले‎‎ कुश्ती संघ के अध्यक्ष को‎‎ तुरंत गिरफ्तार कर जेल की‎‎ सलाखों के पीछे डालना‎ चाहिए। वे अब भी रोज मुंह उठाकर बकवास‎ कर रहा है। जो निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि‎ बीपी व शुगर का निदान योग में है। थायराइड‎ अर्थराइटिस भी इससे दूर हो रहे हैं। जिनके‎ हार्ट ब्लॉकेज, 80% फेफड़े खराब हो गए‎ उनको योग से सही किया। स्वामी रामदेव तीन‎ दिवसीय योग शिविर के लिए भीलवाड़ा आए‎ हैं। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए‎ उन्होंने कहा- योग करने के सात दिन में‎ परिणाम दिखने लगते हैं। एक महीने तक‎ नियमित योग से तो कई बीमारियों का‎ समाधान हुआ है।

नेहरूजी और इंदिरा जी भी योग करते थे

उन्होंने कहा- नेहरूजी व‎ इंदिरा जी भी योग करते थे, लेकिन उन्होंने योग‎ को कभी सार्वजनिक नहीं किया। वे अपने घरों‎ में ही योग करते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने‎ 177 देशों मे योग को पहुंचाया है।‎

राजस्थान में अशोक गहलोत अच्छा काम करते हैं

योग गुरु स्वामी रामदेव ने राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत से भी अपने अच्छे रिश्‍तों का खुलासा करते हुए कहा- मैं सबसे जुड़ा हुआ हूं। मेरा प्रेम अशोक गहलोत से भी पूरा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत भी अच्छा काम करते हैं। वसुंधरा जी ने भी अच्छे काम किए है। उनका किसी से राजनीतिक व्यवहार नहीं है।