जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट।  

महेश नवमी के अवसर पर आज माहेश्वरी समाज की ओर से धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। बैंड की धुन पर नाचते गाते लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। महेश्वरी जन उपयोगी भवन रातानाडा से शुरू हुई यह शोभायात्रा नई सड़क, घंटाघर, कपड़ा बाजार, राखी हाउस, सर्राफा बाजार, आड़ा बाजार, खांडा फलसा होते हुए माहेश्वरी न्याति नोहरा पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान शिव, विष्णु, गणेश राधा कृष्ण खाटू श्याम सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां शामिल की गई।

शोभायात्रा में भगवान शिव की भूत प्रेतों वाली झांकी भी आकर्षण का केंद्र बनी रही। भगवान शिव के गणों के प्रत्येक के तौर पर झांकी में शामिल टीम के युवा मुंह से अंगारे निकालने और अग्नि प्रदर्शन का करतब दिखा रहे थे। घंटाघर में जब शोभा यात्रा के दौरान उन्होंने अपना करतब दिखाया तो हर कोई इन पलों को कैमरे में कैद करता नजर आया। शोभा यात्रा के दौरान शामिल हुए समाज के लोग पारंपरिक ड्रेस में नजर आए। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की झांकियां भी शामिल की गई। शोभा यात्रा का घंटाघर पहुंचने पर हिंदू सेवा मंडल की ओर से विष्णु चंद प्रजापत के नेतृत्व में स्वागत किया गया।