जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।  

कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों को नजदीक देखते हुए संगठन में खाली जगहों को भरना शुरू कर दिया है। पार्टी ने 85 प्रदेश सचिवों की नियुक्ति की है।प्रदेश सचिवों की नियुक्ति की इस जंबो लिस्ट के जरिए चुनावी साल में सियासी समीकरणों को साधने का प्रयास किया गया है। सचिवों में गहलोत गुट का दबदबा है। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के समर्थकों को भी अच्छी खासी तादाद में जगह मिली है।

कांग्रेस में जनवरी 2021 में 24 सचिव बनाए गए थे। अब कांग्रेस में कुल 109 प्रदेश सचिव हो गए हैं। कांग्रेस की 124 नेताओं की कार्यकारिणी है जिसमें से 109 सचिव हैं, बाकी के पदाधिकारी केवल 15 ही हैं। प्रदेश सचिवों की लिस्ट में किसी विधायक को जगह नहीं दी गई है। गहलोत खेमे के नेता गुर्जर नेता हिम्मत सिंह गुर्जर को प्रदेश सचिव बनाया है।

इन 85 नेताओं को बनाया प्रदेश सचिव

डॉ. विजेंद्र सिंह सिद्धू, कैप्टन अरविंद कुमार, रघुवीर राठौड़, नरेश चौधरी, राहुल भाकर, रघुवेंद्र मिर्धा, हिम्मत सिंह गुर्जर, पीएल प्रजापति, शिवलाल गोदारा, इंद्रजीत सिंह बरार, डॉ. शिखा मील बराला, मनीष मक्कासर, दयानंद बेरवाल, अंजना मेघवाल, कैलाश पालीवाल, गब्बर सिंह मीणा, संजय यादव, सत्येंद्र मीणा, संदीप पुरोहित, ललित बोरीवाल, नारायण मेनारिया, हनुमान सिंह शेखावत, छोटू राम मीणा,संजय कुमार जाटव, शिमला देवी नायक, मोहित सोनी,कविता गुर्जर, राहुल तंवर, विकास नागर, मुकुल गोयल, रामलाल लील, राजेंद्र पोसवाल को प्रदेश सचिव बनाया है।

गोविंदराम भार्गव, वीरेंद्र झाला, ताराचंद सैनी, योगेंद्र परमार, डॉ सुमित गर्ग, दिनेश कसवा, भीम सिंह चुंडावत, दिनेश श्रीमाली, रणधीर, लक्ष्मण सिंह गोदारा, योगेश नागर, महेश व्यास, अयूब खान, पुष्पेंद्र धाभाई, बृजेंद्र चौधरी,प्रभु दयाल सैनी, रामू राम सांख, अरुण कुमावत, आनंदीलल मीणा,गोपाल कृष्ण शर्मा, अहसार अहमद,राजेंद्र शर्मा, दिलीप चौधरी, रामनिवास गावड़िया, अजय अग्रवाल,संदीप शर्मा, चतुर सिंह बासड़ा, चंद्र सिंह राणा, आलोक पारीक, शिवकांत, शंकर डंगायच, रंजना शर्मा, शंकर लाल गाडरी, गोवर्धन लाल, डॉक्टर हिमांशु कटारा, डॉ राजेंद्र प्रसाद मीणा, हंसराज मीणा, देवकीनंदन वर्मा, सर्वेश सिंह राणा, सूरज शर्मा, रामनिवास कूकणा, मकबूल,बृज लाल मीणा, भूपेंद्र भारद्वाज, चांदमल जैन, महिंद्र बारजोड, रामस्वरूप गुर्जर, वीरेंद्र सिंह महला, हिम्मत सिंह चौधरी, मालचंद राजपुरोहित, रियाजत खान, अनिल बुरड़क और रामजी लाल शर्मा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।