नागौर ब्यूरो रिपोर्ट। 

राजस्थान के मुख्यमंत्री आज डीडवाना के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने डीडवाना उपखण्ड के मौलासर में आयोजित महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण कर लाभार्थियों को राज्य सरकार की योजनाओं के गांरटी कार्ड वितरित किए। साथ ही मौलासर में आयोजित किसान सम्मेलन में भाग लेकर संबोधित किया। साथ ही डीडवाना विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री के दौरे के साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखविदर सिंह रंधावा, गोविंद सिंह डोटासरा, राजेंद्र यादव, महेंद्र चौधरी, रामेश्वर डूडी, जाकिर गैसावत सहित अनेक मंत्री और कांग्रेस नेता रहे।

यह रहा कर्यक्रम
मुख्यमंत्री गहलोत रविवार को दोपहर जयपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए डीडवाना उपखण्ड के मौलासर पहुंचें, जहां उन्होंने राजकीय सोमानी खेल स्टेडियम में सबसे पहले जनता और कार्यकर्ताओ से मुलाकात की उसके बाद महंगाई राहत शिविर का अवलोकन किया। साथ ही किसान सम्मेलन एवं विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

बीजेपी पर साधा निशाना, कांग्रेस की गिनाई उपलब्धियां
मंच से संबोधित करते हुए कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने भाजपा पर तीखे प्रहार किए। कांग्रेस नेताओं ने कहा जो प्रधानमंत्री अपना 2 हजार का नोट नही चला पाए वो सरकार क्या चलाएंगे। उन्होंने कहा कांग्रेस ने अनगिनत विकास कार्य करवाए है, जनता मांगते मांगते थक जाएगी, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत देते-देते नही थकेंगे।

चुनावी नहीं ,स्थाई योजनाएं-गहलोत
मुख्यमंत्री ने कहा हमारे संस्कार ऐसे है कि अपने बीमार मां-बाप को बचाने के लिए हम जमीन और मकान तक बेच देते हैं। इसे देखते हुए हमने सरकार ने उपचार निःशुल्क कर दिया। उन्होंने कहा जनता के हित के लिए चलाई गई योजनाएं चुनावी योजनाएं नही है बल्कि स्थाई योजनाएं है। मुख्यमंत्री के आगमन पर लोगो को उम्मीद थी कि कलक्टर कार्यालय की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा जरूर की जाएगी, लेकिन लोगो की यह उम्मीद पूरी नही हो पाई। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया।