हनुमानगढ - विश्वास कुमार 
आज भारतीय ट्रेड यूनियन (सीटू) के 53वे स्थापना दिवस के मौके पर शहीद भगत सिंह यादगार केंद्र लाल चौक पर झंडारोहण कर सैकड़ों मजदूर जुलूस के रूप में जिलाधीश कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।मंच का संचालन सीटू के जिला कोषाध्यक्ष कामरेड बहादुर सिंह चौहान ने किया। सभा को संबोधित करते हुए सीटू के जिला अध्यक्ष कामरेड आत्मा सिंह ने बताया
की केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से देश के मजदूर वर्ग में हाहाकार मचा हुआ है। महंगाई अपने चरम सीमा पर पहुंच गई है। वही रोजगार में भारी कटौती की गई है। लाखों नौजवान युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। देश में अमीरी और गरीबी की खाई बड़ी तेजी के साथ बढ़ रही है। केन्द्र व राज्य सरकारों ने काम की अवधि 8 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे करने तथा ट्रेड यूनियन बनाने के कानून निष्प्रभावी बनाने सहित श्रम कानूनों में संशोधन कर श्रम कानूनों को चार कोड में तब्दील कर दिया है। जिसके खिलाफ मजदूर वर्ग सड़कों पर है।
मजदूरों के वरिष्ठ नेता कामरेड रामेश्वर वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने कॉर्पोरेट घरानों और पूंजीपतियों के दबाव में मजदूरों को शोषण की खुली भट्टी में झोकने का काम किया है। इन श्रम संहिताओं के द्वारा तमाम स्थाई श्रमिकों के रोजगार को खत्म कर दिया है। पूंजीपति जिसे चाहे काम पर रखें जब चाहे निकाल दें, कितने ही घंटे काम करवाएं, कितना भी वेतन दे या ना दे। यह सब छूट मोदी सरकार ने पूंजी पतियों कॉर्पोरेट घरानों को दी है। यूनियन बनाने हड़ताल आंदोलन के जनतांत्रिक अधिकारों पर हमला किया है। न्यायालय में अपील के अधिकार व श्रम न्यायालयों को ही खत्म कर दिया गया है। मजदूरों के संघर्षों कुर्बानी से हासिल किए गए अधिकारों कानूनों को मोदी सरकार ने समाप्त कर देश की संपत्ति रेल, सड़क, बीमा, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोडवेज, बैंक, तेल कंपनियां, कोयला खाने, संचार व बीएसएनएल सहित तमाम सार्वजनिक उपक्रम नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन के तहत 25 से 30 सालों तक पूंजी पतियों को लीज पर देने का का काम केन्द्र की भाजपा सरकार कर रही है। 
सीटू के जिला महासचिव कामरेड शेर सिंह शाक्य ने बताया कि देश के तमाम उपक्रम जो जनता की गाढ़ी कमाई से बनाए गए वह पूंजी पतियों को सौंपकर बड़ी बेशर्मी के साथ यह कहा जा रहा है कि है देश में अमृत काल चल रहा है। इसी के साथ आर एस एस नीत केंद्र की भाजपा सरकार ने अपनी विभाजनकारी संप्रदायिक मुहिम को और तेज कर दिया है। किसान मजदूरों व आम जनता के संघर्षों में दरार डालने के लिए ताकि पूंजीपतियों की लूट और तेज हो सके। भाजपा आर एस एस जाति, धर्म, क्षेत्र, भाषा और लिंग के भेदभाव को ओर बढ़ावा दे रही है। इससे देश की धर्मनिरपेक्षता को खतरा बढ़ गया है। अभी हाल ही में करीब 1 महीने से ऊपर हो गया देश का राष्ट्रीय गौरव महिला पहलवानों को जो की गोल्ड मेडलिस्ट चैंपियन है, जंतर मंतर पर धरने पर बैठे हैं। कोर्ट के दखल के बाद भाजपा के सांसद और कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर पोक्सो एक्ट में एफ आई आर दर्ज हुई है। जिसमें अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिसके खिलाफ पूरे देश में तमाम राजनीतिक एवं सामाजिक संगठन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द से जल्द बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी हो। इस प्रकार भाजपा का बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा झूठा साबित हो रहा है और पूरे देश में यह माहौल बन गया कि मोदी सरकार बलात्कारियों के पक्ष में खड़ी है। भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र सीटू यह मांग करता है कि जल्द से जल्द बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी कर महिला पहलवानों को न्याय दिलाया जाए ताकि देश की जनता में  न्याय पर भरोसा बना रहे।
निम्नलिखित मांगे
1 सभी श्रमिकों को योजना कर्मियों( आंगनबाड़ी आशा मिड डे मील वर्कर्स सहित) 26000 न्यूनतम वेतन और ₹10000 पेंशन भुगतान को सुनिश्चित किया जाए ठेका प्रथा बंद करो तथा अग्निवीर योजना को निरस्त करो स्कीम वर्क्स को स्थाई करो और उन्हें श्रमिक कर्मचारी का दर्जा प्रदान करो
2 किसानों को उनके तमाम फसलो का न्यूनतम समर्थन मूल्य C2+ 50% (स्वामीनाथन आयोग के अनुसार )का भुगतान करना कानूनी रूप से सुनिश्चित करो और उनके फसल की खरीद की गारंटी करो
3 केंद्र सरकार गरीब मध्यम किसान और खेतिहर मजदूरों का संपूर्ण कर्जा एक बार माफ करें और 60 साल से ऊपर सभी को पेंशन का भुगतान करें
4 सभी को काम की गारंटी एवं कार्य सुरक्षा दो मनरेगा में कार्य दिवस बढ़ाकर 200 दिन करो और प्रतिदिन मजदूरी ₹600 का भुगतान करो उनके पुराना बकाया वेतन का भुगतान करो इसी प्रकार राष्ट्रीय शहरी रोजगार गारंटी योजना का कानून बनाओ
5 सार्वजनिक क्षेत्रों और सार्वजनिक सेवाओं का निजीकरण बंद करो राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन को निरस्त करो
6 बढ़ती हुई महंगाई पर रोक लगाओ सभी खाद्य पदार्थों एवं आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी समाप्त करो पेट्रोल डीजल केरोसिन और रसोई गैस पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में भारी कमी करो तथा रसोई गैस में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लो
7 सार्वभौमिक राशन वितरण प्रणाली को लागू करो और 14 आवश्यक वस्तुओं को इसमें शामिल करो आयकर की श्रेणी से बाहर सभी परिवारों के लिए भोजन एवं एक निश्चित आय को सुनिश्चित करो
8 गरीब वंचित लोगों पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगाओ और उनके लिए सामाजिक न्याय सुनिश्चित करो 
9 सरकारी एवं सार्वजनिक संस्थानों में समय से पहले जबरन सेवानिवृत्ति का काला आदेश वापस लो
10 सभी नागरिकों के स्वतंत्रता समानता और भाईचारे के मूलभूत संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करो
11 ठेकेदारी,संविदा प्रथा पर रोक लगाओ ठेका श्रमिकों को नियमित काम के लिए सथाई कर्मचारियों के समान ही वेतन भत्तों तथा अन्य सुविधाओं लाभों का भुगतान करो
12 सार्वजनिक संस्थान इकाइयों सहित वित्तीय क्षेत्र के संस्थानों का निजीकरण बंद करो तथा सार्वजनिक सेवाओं जैसे राजस्थान रोडवेज राज्य पर्यटन विभाग रेल डाक सेवा रक्षा आयुध कारखानों को कौड़ियों के दाम पूजी पतियों नैगमिक घरानों को बेचना बंद करो
13 पूरे देश में नई पेंशन योजना निरस्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करो
14  ट्रेड यूनियनों का पंजीकरण                 15 दिन में लागू करो
15।  पेट्रोल और डीजल के दाम घटाओ महंगाई पर रोक लगाओ
16 बोनस पीएफ ईएसआई सहित सभी श्रमिक कानूनों में लगाई गई सीमाओं को तुरंत प्रभाव से समाप्त किया जाए तथा पीएफ में ब्याज दर बढ़ाई जाए।
17 सभी असंगठित श्रमिकों तथा खेतिहर मजदूरों के लिए अलग-अलग सर्वव्यापी कानून बनाए जाएं। आज की सभा में सीटू जिला उपाध्यक्ष कामरेड बसंत सिंह कामरेड मेजर सिंह कामरेड छीन्दर सिंह कामरेड जगतार सिंह कामरेड अमित कुमार कॉमरेड शिवकुमार कामरेड गुरु प्रेम सिंह कामरेड गुरु नायब सिंह कामरेड कमल प्रभात कामरेड रंजीत मंडल कामरेड मंटू मंडल कामरेड मुकद्दर अली कामरेड वारिस अली कामरेड वाली शेर कामरेड तरसेम सिंह कामरेड कुलदीप सिंह कामरेड गुरदेव सिंह कामरेड बलवीर सिंह कामरेड भोला सिंह आदि वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।