श्रीगंगानगर - राकेश शर्मा 
श्रीगंगानगर जिले के नेताओं व पदाधिकारियों ने आज जयपुर में आयोजित भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री सी पी जोशी जी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया और उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की । इस अवसर पर श्रीगंगानगर भाजपा जिला अध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने प्रदेश अध्यक्ष श्री सीपी जोशी को श्रीगंगानगर जिले के सभी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। भाजपा जिला अध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने बताया की प्रदेश कार्यालय जयपुर में आयोजित श्री सी पी जोशी जी के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व कैलाश चौधरी प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर, निवर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया,उप नेता प्रतीपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर समारोह में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था। 
इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए श्रीगंगानगर जिले से जिला अध्यक्ष आत्माराम तरड़ प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र सिंह सोढ़ी, सांसद निहालचंद, अनूपगढ़ विधायक संतोष बावरी  रायसिंहनगर विधायक बलबीर सिंह लूथरा, पूर्व विधायक शिमला बावरी  पूर्व विधायक लालचंद मेघवाल, पूर्व प्रदेश मंत्री हरभगवान सिंह बराड़, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती विनीता आहूजा  जिला उपाध्यक्ष सतपाल कासनियां, SC मोर्चा जिलाध्यक्ष शिव भगवान जोगपाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वजीत दानेवालिया, नरेंद्र घिंटाला, ओम सारस्वत, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सुखजीत अटवाल, जिला मंत्री विक्रम विश्नोई और सुभाष पैंसिया, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश पेड़ीवाल, सारिका चौधरी व हाकम सिंह सहित सेंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।