कोटा ब्यूरो रिपोर्ट। 

सांगोद से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। भरत सिंह ने कहा कि आज देश मे रूस व चीन जैसा माहौल हो गया है। वहां लोगो को बोलने की आजादी नहीं है। एक ग्राम पंचायत के सरपंच को हटाने से पहले उसका पक्ष सुना जाता है। राहुल गांधी का पक्ष सुने बिना संसद से डिस्क्वालिफाई कर दिया। देश जोड़ने की बात कहने वाले भले आदमी की सदस्यता रद्द कर दी। ये कोई तरीका नहीं है। इसके खिलाफ हम कोटा में लड़ाई लड़ेंगे।

देहात कांग्रेस की बैठक में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में भरत सिंह ने कहा कि देश की प्रजातांत्रिक व्यवस्था पर हमला हो रहा है। कांग्रेस के नेता की संसद सदस्यता योजनाबद्ध तरीके से रद्द की गई है। अंग्रेजों से आजादी की लड़ाई लड़ने वाले शहीदों को 23 मार्च को फांसी पर चढाया था। 23 मार्च को ही राहुल गांधी संसद सदस्यता रद्द करने का दिन चुना। भरत सिंह ने कहा कि मेरी पार्टी नेताओं से अपील है। दिल्ली में आंदोलन करने की बजाय कोटा में फोकस रखकर आंदोलन किया जाना चाहिए। दुर्भाग्य है कि हमारी पार्टी ने लोकसभा स्पीकर को माथे पर बैठा रखा है। आए दिन जयपुर बुलाकर सम्मानित करते हैं। कांग्रेस पार्टी को कोटा में आकर प्रदर्शन करना चाहिए पूरे देश में संदेश जाएगा। देहात अध्यक्ष सरोज मीणा ने कहा लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही है। आज तक इतिहास में ऐसा कहीं भी नहीं हुआ। भारत जोड़ो यात्रा में मिले जनसमर्थन से बीजेपी बौखलाई हुई है। अगस्त 31 मार्च को पार्टी की स्टेट लीडरशीप कोटा आ रही है उनके साथ बैठकर चर्चा करेंगे और कोटा में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ईंट का जवाब पत्थर से देंगे।