जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ पहाड़िया को उनकी जयन्ती पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। पूर्व विधायक नवरंग सिंह, विधानसभा के वरिष्ठ उप सचिव पुरुषोत्तम शर्मा सहित स्व. पहाड़िया के परिजन और विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पहाड़िया के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की।